विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

माइक्रोमैक्स का नया टैबलेट फनबुक अल्ट्रा एचडी

By Edited By:
Published: Fri, 28 Feb 2014 01:10 PM (IST)

माइक्रोमैक्स ने अपना नया टैबलेट लांच किया। इसका नाम माइक्रोमैक्स फनबुक अल्ट्रा एचडी है तथा इसकी कीमत 11,

News Article Hero Image

नई दिल्ली। माइक्रोमैक्स ने अपना नया टैबलेट लांच किया। इसका नाम माइक्रोमैक्स फनबुक अल्ट्रा एचडी है तथा इसकी कीमत 11,990 रुपये है।

7.8 इंची के डिसप्ले वाले इस टैबलेट का हाई डिसप्ले रिज्योलूशन है। वॉयस कॉलिंग सपोर्ट के साथ आने वाले इस टैबलेट में इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए सिम सपोर्ट का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा फनबुक अल्ट्रा एचडी में 1.2 जीएचजेड क्वाडकोर प्रोसेसर, एंड्रायड जेली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम, 1 जीबी रैम, 8जीबी रोम और 32जीबी माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट से लैस है।

माइक्रोमैक्स पी 280 एंड्रायड टैबलेट

इसमें 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। माइक्रोमैक्स फनबुक अल्ट्रा एचडी में 3600 एमएएच बैटरी, वाईफाई, ब्लूटूथ और एफ एम रेडियो भी है। इसमें नैविगेशन के लिए जीपीएस भी है।