यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब स्मार्टफोन से प्रिंट करें फोटो, YU लाया स्मार्ट मोबाइल प्रिंटर ‘YUPIX’
Micromax की भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड YU टेलीवेंचर्स, ने पोर्टेबल फोटो प्रिंटर YUPIX लांच किया है।

नई दिल्ली। Micromax की भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड YU टेलीवेंचर्स, ने पोर्टेबल फोटो प्रिंटर YUPIX लांच किया है।
YU के अनुसार, YUPIX 60 सेकेंड में 291 dpi के साथ 2.1 x 3.4 इंच की साइज वाले डिजिटल फोटो प्रिंट करेगा। पॉकेट साइज के इस डिवाइस का वजन 273 ग्राम है।
YUPIX एप को इंस्टॉल करने के बाद आप बिना कंप्यूटर के ही फोटोज को एडिट और प्रिंट कर सकते हैं। YUPIX 1280 x 1920 (2.5MP) वाले एडिट फोटोज को प्रिंट कर सकता है। ये तस्वीरें वाइ-फाइ या NFC इनेबल्ड कनेक्शन से ट्रासफर किया जा सकता है और यह डिवाइस एंड्रायड स्मार्टफोंस व iPhones के साथ उपयुक्त है।
YUPIX इमेज के प्रिंटिंग के लिए dye sublimation का प्रयोग करता है, यह इसका विशेष कार्ट्रिज है जिसे क्लीनिंग रोल की जरूरत नहीं। इसमें फोटो पेपर के साथ Ink Ribbon की जरूरत होती है। यह वाटर व फिंगर प्रिंट प्रूफ है।
7 सितंबर से यह 6,999 रुपये में Amazon.in पर उपलब्ध है।
2.99 x 6.01 x 0.94 इंच के माप वाला YUPIX 750 mAh की बैटरी से लैस है।