यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
4100 mAh बैटरी के साथ सस्ती कीमत में लांच हुआ Xiaomi Redmi 3
चीन की कंपनी Xiaomi ने Redmi 3 को लांच किया है, जानें इसकी विशेषताएं:-

चीन की कंपनी Xiaomi ने अपने पॉपुलर बजट फोन Redmi 2 के सक्सेसर को लांच किया। Redmi 2 अपनी विशेषताओं की वजह से काफी पॉपुलर था। लांच के वक्त Redmi 2 की कीमत 6,999 रुपये थी। इसी कीमत पर बाद ‘मेड इन इंडिया’ फोन Redmi 2 Prime आया, फर्क केवल इतना है कि इसमें 1 gigs का रैम है। दोनों ही फोंस ने भारत में काफी अच्छा परफार्म किया। नये लांच Redmi 3 से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है।
Xiaomi के नए लांच Redmi 3 की विशेषताओं पर एक नजर:
मेटल यूनीबॉडी वाला Redmi 3 के बैक पर मोजाइक फिनिश है। 8.5mm मोटाई व 144 ग्राम के वजन वाला यह फोन Redmi 2 की तुलना में पतला है लेकिन यह उससे अधिक वजनी है, बड़ी बैटरी की वजह भी इसके वजनी होने के पीछे कारण हो सकता है।
5 इंच के IPS LCD स्क्रीन वाले इस फोन का रेज्योलूशन 720p (720x1280 पिक्सल)
है। इसमें 1.5GHz ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रगन 616 प्रोसेसर एड्रीनो 405 GPU और 2GB LPDDR3 रैम लगा है। साथ ही इसमें 16GB का इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 128GB तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रायड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित MIUI 7 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इसमें LED फ्लैश, f/ 2.0 aperture, PDAF ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 4,100 mAh की बैटरी लगी है। कनेक्टीविटी के लिए इसमें डुअल-सिम सपोर्ट, 4G LTE कनेक्टीविटी, Bluetooth, GPS, A-GPS, Glonass, GPRS/ EDGE, Micro-USB, और Wi-Fi 802.11 b/g/n मौजूद है।
Xiaomi ने लांच किया 4K रिजॉल्यूशन वाला 70 इंच का टेलीविजन
RedMi 3 के लिए चीन में 106 डॉलर यानि 7,000 से 8,000 रुपये की कीमत है। यह गोल्ड, ग्रे व सिल्वर रंगों में उपलब्ध है। अभी तक Xiaomi ने इसकी उपलब्धता के बारे में किसी तरह का विवरण नहीं दिया है।