विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावन लाया ‘सावन सोशल’ म्‍यूजिक शेयरिंग फीचर

By Monika minalEdited By:
Published: Sat, 11 Apr 2015 10:54 AM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2015 10:56 AM (IST)

भारत का लोकप्रिय म्‍यूजिक स्‍ट्रीमिंग एप सावन ने सावन सोशल फीचर के लांच की घोषणा की। यह आइओएस, एंड्रायड और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारत का लोकप्रिय म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप सावन ने सावन सोशल फीचर के लांच की घोषणा की। यह आइओएस, एंड्रायड और वेब के लिए इन-एप सोशल फीचर का सेट है, जिसमें दूसरे यूजर्स के साथ टैग, फॉलो, चैट और शेयर प्लेलिस्ट्स, प्रोफाइल्स, सेलीब्रिटीज आदि को देखा जा सकता है। सावन के अनुसार इस नये फीचर के माध्यम से पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों को उनके दोस्तों के साथ म्यूजिक शेयरिंग और उसका आनंद लेने की सुविधा होगी। यह नया फीचर लाइव है और यह एंड्रायड, आइओएस और वेब पर उपलब्ध है।

फेसबुक का उपयोग करते हुए यूजर्स सावन में लॉग इन कर सकते हैं और फेसबुक फ्रेंड्स जो सावन पर हैं उनके लिस्ट को देख सकते हैं। यहां यूजर्स अपने फ्रेंड्स को फॉलो कर सकते हैं और गाने में टैग कर सकते हैं।

इसके पहले मार्च महीने में सावन ने इंडिया टूडे के कांक्लेव में अपने इस फीचर का प्रीव्यू किया था। इस प्लेटफार्म पर किसी सेलिब्रिटी द्वारा अपने प्लेलिस्ट में नया सांग जोड़े जाने पर यूजर को नोटिफिकेशन मिल जाएगा और वे इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकेंगे।

सावन के सीइओ और सह संस्थापक ऋषि मल्होत्रा ने कहा, ‘जिस तरह आप फोटोज में अपने दोस्तों को टैग करते हैं बिल्कुल उसी तरह गाने में भी टैग किया जा सकेगा।’

आइओएस यूजर्स के लिए सावन अपडेट वी3.6 व एंड्रायड के लिए वी3.4 के द्वारा सावन सोशल फीचर उपलब्ध होगा।

पढ़ें: ‘सावन’ लाया नया म्यूजिक शेयरिंग फीचर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।