यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
‘सावन’ लाया नया म्यूजिक शेयरिंग फीचर
नई दिल्ली में चल रहे इंडिया टूडे कॉन्क्लेव में म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सावन ने अपने नये म्यूजिक शेयरिंग फीचर का प्रिव्यू दिया।

नई दिल्ली। नई दिल्ली में चल रहे इंडिया टूडे कॉन्क्लेव में म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस सावन ने अपने नये म्यूजिक शेयरिंग फीचर का प्रिव्यू दिया।
सावन के सीओओ महेश नारायणन ने इस फीचर को डिस्प्ले करते हुए कहा, ‘अगले कुछ दिनों में यह सर्विस लांच होने जा रही है। जब इसमें सेलिब्रिटी नए गाने को जोड़ेंगे, सभी फालोअर्स को नोटिफिकेशन मिल जाएगा।’
इसके अलावा यूजर्स अपने दोस्तों के साथ इन गानों को शेयर भी कर पाएंगे।
म्यूजिक स्ट्रिमिंग सर्विसेज में सावन भारत में काफी पॉपुलर है। नारायणन ने कहा, ‘भारत सीडी से स्ट्रीमिंग की ओर आ रहा है। यह अनलिमिटेड होने के साथ हाई क्वालिटी और बिल्कुल मुफ्त है। सबसे महत्वपूर्ण है कि यह वैध (लीगल) है।‘
मॉडर्न स्मार्टफोन यूजर्स के लिए ढेर सारे ऑप्शन हैं जिसमें रेडियो, गाना.कॉम और आइट्यून्स म्यूजिक भी है।
वर्ष 2015 में भारत में आ रहे 4जी कनेक्टीविटी से स्ट्रीमिंग सर्विसेज को और बढ़ावा मिलेगा।
पढ़ें: एंड्रायड व आइओएस प्लेटफार्म पर आ रहा माइक्रोसॉफ्ट का ‘कोर्टाना’