विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ड्यूल रियर कैमरा और 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Nokia 8, जानें कीमत

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 26 Sep 2017 01:54 PM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2017 02:00 PM (IST)

नोकिया 8 को कार्ल जीस के साथ साझेदारी में पेश किया गया है। इसका कैमरा फोन की खासियत बताया जा रहा है

ड्यूल रियर कैमरा और 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Nokia 8, जानें कीमत
ड्यूल रियर कैमरा और 4 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ Nokia 8, जानें कीमत

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय स्मार्टफोन मार्किट में एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया ब्रैंड के तहत फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टफोन नोकिया 8 लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 36,999 रुपये है। इसकी बिक्री 14 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, 10.or कंपनी ने अपना G स्मार्टफोन भी भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है।

नोकिया 8 की खासियत:

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा है। यह स्मार्टफोन कंपनी का पहला प्रोडक्ट है जिसे कार्ल जीस के साथ साझेदारी में बनाया गया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल के दो ड्यूल रियर कैमरे दिए गए हैं। साथ ही 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

Nokia 8 के अन्य स्पेसिफिकेशन:

इसमें 5.3 इंच का 2के एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन मौजूद है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। इसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3090 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ यूएसबी 3.1 टाइप-सी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नॉगट पर काम करता है।

10.or G के फीचर्स:

इसमें 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर से लैस है। स्टोरेज और रैम के आधार पर इसे दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। पहला वैरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 10,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वैरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। इनकी बिक्री 3 अक्टूबर से शुरू होगी। इस फोन में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं। साथ ही 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नॉगट पर काम करता है।

यह भी पढ़ें:

इस कंपनी ने फेस्टिव सेल में 2 दिन में बेचे 1 मिलियन से ज्यादा स्मार्टफोन

यह कंपनी अपने यूजर्स के लिए मात्र 51 रुपये में लाई Roam Like Home प्लान

मोबाइल फोन के IMEI नंबर से छेड़छाड़ करने पर हो सकती है 3 साल की जेल 


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।