Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 45.7 MP सेंसर के साथ Nikon D850 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Mon, 04 Sep 2017 04:28 PM (IST)

    फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए यहां दो कैमरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जानिएं क्या खास हैं इनमें

    4K वीडियो रिकॉर्डिंग और 45.7 MP सेंसर के साथ Nikon D850 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

    नई दिल्ली(जेएनएन)| आप भी रोजाना के पलों को पिक्चर में कैद करने का शौक रखते हैं| या आपको फोटोग्राफी में दिलचस्पी है| या आप प्रोफेशनल फोटोग्राफर हैं और पलों को खूबसूरती से ढालना आपका काम है और आप नए कैमरे की तलाश में हैं तो 2,54,950 रुपये की कीमत में हाल ही में लॉन्च हुआ कैमरा आपकी लिस्ट में शुमार हो सकता है| इसी के साथ Canon EOS 6D - 1 भी एक विकल्प है, जो ऑनलाइन डिस्काउंट में आपको बेहतर कीमत पर मिल सकता है| आइए जानें दोनों की खासियतें:

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Nikon D850 की कीमत और खासियत:

    निकॉन ने पिछेल ही महीने अपना नया फ्लैगशिप DSLR लॉन्च किया था| अब कंपनी ने भारत में अपना नया कैमरा पेश कर दिया है| यह भारत में 7 सितम्बर से उपलब्ध होगा| इसकी बॉडी की कीमत 2,54,950 रुपये है| इस के साथ कंपनी किट लेंस बंडल भी दे रही है, जिसमें AF-S NIKKOR 24-120mm f/4G ED VR लेंस 2,99,950 रुपये में आपके हो जाएंगे|

    Image result for Nikon D850

    फीचर्स:

    - इसमें बिना किसी ऑप्टिकल फिलटर के 45.7 MP का फुल फ्रेम CMOS सेंसर दिया गया है| इससे फोटोज में शार्पनेस आती है|

    - ये EXPEED 5 इमेज प्रोसेसर का इस्तेमाल करता है| इससे फुल रिजोल्यूशन 7fps बरसत शूटिंग की जा सकती है|

    - इसके अन्य फीचर्स में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, 64-25,600 की ISO रेंज, 1080p वीडियो शूट मौजूद हैं|

    - इसमें बिल्ट-इन वाई-फाई और ब्लूटूथ दिया गया है| इसमें स्नेपब्रिज फीचर दिया गया है| इससे यूजर्स कैमरा बंद होने की स्थिति में भी कैमरे से स्मार्टफोन में पिक्चर्स भेज सकते हैं|

    - इसमें आपको 3.2 इंच, 2.35 मिलियन डॉट रिजोल्यूशन डिस्प्ले मिलता है| यह टचस्क्रीन की सुविधा भी देता है|

    - इसमें साइलेंट शूटिंग के लिए लाइव व्यू मोड के लिए इलेक्ट्रॉनिक शटर दिया गया है|

    - इसमें ड्यूल मैमोरी कार्ड स्लॉट भी दिए गए हैं|

    Canon EOS 6D - 1 की कीमत और खासियत:

    कैनन का यह कैमरा 13 प्रतिशत छूट के साथ उपलब्ध है|
    कीमत: 119,995 रुपये
    छूट के बाद कीमत : 103,995 रुपये

    Image result for Canon EOS 6D - 1

    फीचर्स:

    यह 20.2 मेगापिक्सल CMOS सेंसर से लैस दुनिया का सबसे हल्का फुल-फ्रेम DSLR कैमरा है। इसमें 3 इंच का स्क्रीन दिया गया है। इसमें 2 साल की वारंटी भी मिल रही है।

    यह भी पढ़ें:

    ड्यूल कैमरा के साथ आया सैमसंग गैलेक्सी J7 प्लस, शाओमी लेक ब्लू वैरिएंट की भारत में बिक्री शुरू

    IFA 2017: मोटोरोला और कैट ने लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, जानें क्या है खास

    ड्यूल रियर कैमरा और 6 जीबी रैम के साथ नूबिया जेड17 लाइट लॉन्च, जानें कीमत