विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एलजी की नई साउंडप्लेट लैप 340

By Edited By:
Published: Thu, 10 Apr 2014 12:59 PM (IST)

एलजी ने होम एंटरटेनमेंट यूजर्स के लिए बेहद स्लीक और स्टाइलिश साउंडप्लेट लॉन्च की है। लैप 350डब्ल्यू साउंडप्लेट फुल बॉडी मल्टी-डायरेक्शनल साउंड सिस्टम होने के साथ सराउंड साउंड देता है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एलजी ने होम एंटरटेनमेंट यूजर्स के लिए बेहद स्लीक और स्टाइलिश साउंडप्लेट लॉन्च की है। लैप 350डब्ल्यू साउंडप्लेट फुल बॉडी मल्टी-डायरेक्शनल साउंड सिस्टम होने के साथ सराउंड साउंड देता है।

इसमें बिल्ट-इन ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी यूज की गई है, जो 32 से लेकर 55 इंच के फ्लैट स्क्रीन टेलीविजन के साथ आसानी से कनेक्ट हो सकती है। इसमें डुअल सब वूफर्स लगे हैं, जो 4.1 ऑडियो चैनल पर साउंड देते हैं। इसके अलावा, इसके स्पीकर्स में निओडायमियम मैग्नेट्स का यूज किया गया है, जो ऑर्डिनरी मैग्नेट्स से 8 गुना ज्यादा पावरफुल होते हैं। इसे वायरलेस या केबल की मदद से टीवी सेट्स के साथ कनेक्ट किया जा सकता है।

इसके अलावा, ब्लूटूथ की मदद से आप इन्हें अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप्स या टैबलेट्स से भी कनेक्ट कर सकते हैं और ऑडियो का मजा ले सकते हैं। इसकी कीमत है 30,990 रुपये।

पढ़ें: एलजी जी2 पर किटकैट अपडेट शुरू

पढ़ें: लावा का नया स्मार्टफोन 550 क्यू