विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च हुए ये 4जी स्मार्टफोन्स, कीमत 7000 रुपये से भी कम

By Shilpa SrivastavaEdited By:
Published: Tue, 18 Jul 2017 10:32 AM (IST)

इस पोस्ट में हम आपको माइक्रोमैक्स और इंटेक्स के लॉन्च हुए स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च हुए ये 4जी स्मार्टफोन्स, कीमत 7000 रुपये से भी कम
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च हुए ये 4जी स्मार्टफोन्स, कीमत 7000 रुपये से भी कम

नई दिल्ली (जेएनएन)। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में माइक्रोमैक्स और इंटेक्स ने अपने नए हैंडसेट लॉन्च कर दिए हैं। माइक्रोमैक्स ने Canvas 1 स्मार्टफोन पेश किया है जिसकी कीमत 6,999 रुपये है। यह फोन किसी भी रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। वहीं, इंटेक्स ने Aqua Selfie स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसकी कीमत 6,649 रुपये है। इस फोन को 17 जुलाई से ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। तो चलिए इन फोन्स की स्पेसिफिकेशन्स आपको बता दें।

माइक्रोमैक्स Canvas 1 के फीचर्स:

इसमें 5 इंच का एचडी 2.5डी कर्व्ड इन-सेल डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज मीडियाटेक एमटी6737 क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 7 घंटे तक का टॉक टाइम, 180 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम, 15 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक और 4 घंटे तक का वीडियो प्लैबैक टाइम देने में सक्षम है।

कैमरा और अन्य फीचर्स:

फोटोग्राफी के लिए इसमे 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कंपनी इस फोन के साथ 100 दिन की रिप्लेसमेंट गारंटी दी जा रही है। इस फोन में फ्रीजर नाम का एप दिया गया है जो ज्यादा मैमोरी वाले एप को बैकग्राउंड में रोककर, मैमोरी बचाता है। इसे आप अनफ्रीज भी कर सकते हैं।

इंटेक्स Aqua Selfie के फीचर्स:

इसमें 5.5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 16 घंटे तक का टॉक टाइम और 250 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है।

कैमरा और अन्य फीचर्स:

फोटोग्राफी के लिए इसमे 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों ही कैमरा एलईडी फ्लैश से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा 2जी, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम जैक और यूएसबी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

नोकिया ने भारत में लॉन्च किए दो फीचर फोन, कीमत 999 रुपये से शुरु

बजट से हाई रेंज के ये स्मार्टफोन्स कैमरा और बैटरी के मामले में हैं दमदार

दुनिया का सबसे छोटा GSM फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।