विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल लाया हिंदी विज्ञापन सेवा

By Monika minalEdited By:
Published: Tue, 16 Dec 2014 12:46 PM (IST)Updated: Tue, 16 Dec 2014 12:55 PM (IST)

विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने अपने अंतर्गत एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया है। सूचना के अनुसार कंपनी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने अपने अंतर्गत एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया है। सूचना के अनुसार कंपनी द्वारा अपने डिस्पले नेटवर्क पर हिंदी में विज्ञापन सेवा शुरू की गई है।

गूगल की इस नई पहल की मदद से विज्ञापनदाता दुनिया भर में 50 करोड़ हिंदी-भाषियों तक पहुंच बना सकेंगे। गूगल का कहना है कि कंपनी ने भारतीय भाषाओं के विकास पर बल देने के अपने प्रयासों के तहत ही यह कदम उठाया है।

गूगल ने बताया कि एक अनुमान के अनुसार वैश्विक स्तर पर 50 करोड़ से अधिक लोग हिंदी बोलते हैं। हिंदी भाषा में विज्ञापन को शुरू करने की कोशिश के चलते अब वैश्विक विज्ञापनदाता भारत के कोने-कोने मे बसने वाले आनलाइन उपयोक्ताओं से आसानी से संपर्क साध सकेंगे।

गूगल का कहना है कि हमें अपनी इस नई कोशिश पर गर्व है और हम आशा करते हैं कि इस कदम से हिंदी वेब की वृद्धि को बल मिलेगा।

पढ़ें: ओप्पो ने किया आने वाले आर5 स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा