विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gionee लाया 3जी बजट स्मार्टफोन, यूजर के फेस को देख खुद हो जाएगा अनलॉक

By MMI TeamEdited By:
Published: Tue, 02 Feb 2016 06:57 PM (IST)Updated: Wed, 03 Feb 2016 10:38 AM (IST)

चीन की कंपनी Gionee ने भारत में अपना सस्ता ड्यूल सिम व 3जी स्मार्टफोन Pioneer P5W, 6,499 रुपये की कीमत ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चीन की कंपनी Gionee ने भारत में अपना सस्ता ड्यूल सिम व 3जी स्मार्टफोन Pioneer P5W, 6,499 रुपये की कीमत के साथ लांच कर दिया है। यह फोन व्हाइट, ब्लैक, यलो, रेड और ब्लू कलर्स के ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा।

पढ़े: Nokia का यह फोन एंड्रायड और विंडोज पर चलेगा, 38MP कैमरा से है लैस

इस फोन की खासियत है कि इसमें कस्टमाइज लॉक फीचर AMI लॉक है, जिसके लिए कंपनी का दावा है कि यह 0.5 सेकेंड्स में यूजर के फेस को पहचान कर अनलॉक हो जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में एलइडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल रियर और 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है, इतना ही नहीं कैमरे में ब्यूटिफिकेशन ऑप्शन्स, फिल्टर्स, पैनोरैमा और मूड कार्ड्स जैसे फीचर्स उपलब्ध है।

पढ़े: 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आया आइबॉल कोबाल्ट 5.5F Youva, कीमत 8,999 रुपये

यह स्मार्टफोन एंड्रायड लॉलीपॉप पर बने Amingo 3.1 यूआइ पर चलता है, इस फोन की स्क्रीन 5 इंच एचडी है, 1.5GHz क्वाडकोर प्रोसेसर 1 जीबी रैम के साथ मौजूद है, इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के सहारे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इस फोन में 2,000mAh की बैट्री है।