विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आ गया आसुस का नया फोनपैड 7 डुअल सिम टेबलेट

By Edited By:
Published: Thu, 17 Apr 2014 10:16 AM (IST)

चीनी कंपनी आसुस ने हाल ही में अपने नए टेबलेट फोनपैड 7 डुअल सिम को मार्केट में उतारा है। प्रोसेसर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। चीनी कंपनी आसुस ने हाल ही में अपने नए टेबलेट फोनपैड 7 डुअल सिम को मार्केट में उतारा है। प्रोसेसर व कैमरे में बढि़या सुधार करने के बाद आसुस का यह नया फोनपैड उसके खुद के पिछले टेबलेट से ज्यादा बेहतर परफॉरमेंस देने में सक्षम है।

भारतीय बाजार में यह आसुस का तीसरा टेबलेट है जो कि सैमसंग गैलेक्सी टैबलेट को पूरी टक्कर दे सकता है। इसके अलावा यह टैबलेट अपने ही पिछले सिंगल सिम मॉडल के भी मुकाबले में बखूबी खड़ा होता है।

7 इंच के स्क्रीन के साथ यह डिवाइस आपको 1280X800 पिक्सल्स का डिसप्ले देता है। अपने पिछले मॉडल की तुलना में आसुस ने इस फोनपैड में इंटेल का डुअल-कोर एटम जेड 2520 प्रॉसेसर डाला है जो कि और भी अधिक परफॉरमेंस देने के योग्य है। 1 जीबी रैम वाला यह डिवाइस आपको 4.3 एंड्रायड की सुविधा देता है। अन्य जरूरी फंक्शन के साथ-साथ डिसप्ले पर कई मेन्यू ऑप्शन दिए गए हैं।

आसुस ने इस बार फोनपैड को बनाते हुए कैमरा क्वालिटी का भी बेहद धयान रखा है। फोनपैड 7 डुअल सिम में 5 मेगा-पिक्सल बैक कैमरे के साथ-साथ 1.2 मेगा-पिक्सल फ्रंट कैमरा भी मौजूद है जो आपको वीडियो कॉलिंग व बेहतर इमेज क्वालिटी का आनंद देता है। इसके अलावा वाइ-फाइ, थ्री जी, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसी सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं। डिवाइस की 8 जीबी की स्टोरेज को आप 64 जीबी तक बढ़ा सकते हैं और साथ ही इस डिवाइस के जरिए कंपनी अपने यूजर्स को एक साल तक के लिए 16 जीबी क्लाउड स्टोरेज की भी सुविधा देती है।

फोनपैड का बैट्री बैकअप भी बाकी टेबलेट के मुकाबले में अच्छा है। 3910 एमएएच की पॉवर से इसकी बैट्री आसानी से कई घंटों तक चल सकती है। तो यदि आप एक अच्छे टेबलेट की तलाश में हैं तो एक बार फोनपैड 7 डुअल सिम को आजमाना मत भूलिएगा।

पढ़ें: नेक्सस 7 टैबलेट

पढ़ें: आसुस का फोनपैड 2

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।