यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नये अपडेट से बदला व्हाट्सएप, एंड्रायड 5.0 मटीरियल डिजायन इंटरफेस
मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप ने हाल ही में एक बेहतर मेकओवर पाया है। यह एंड्रायड 5.0 मटीरियल डिजायन से अपग्रेड हुआ ...और पढ़ें

नई दिल्ली। मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सएप ने हाल ही में एक बेहतर मेकओवर पाया है। यह एंड्रायड 5.0 मटीरियल डिजायन से अपग्रेड हुआ है। इसके साथ इंटरफेस में भी बदलाव हुए हैं। इन बदलावों में नये आइकंस, एनिमेशंस और मोडिफाइड इमोजी ट्रे भी शामिल है। व्हाट्सएप बिल्ड वर्जन 2.12.38 लेटेस्ट है। नये वर्जन को डाउनलोड करने के बाद यूजर्स इंटरफेस के अलावा व्हाट्सएप के वॉयस कॉलिंग फीचर का भी उपयोग कर सकते हैं। इससे पहले वॉयस कॉलिंग फीचर के लिए पहले इनकमिंग व्हाट्सएप कॉल पाना जरूरी था।
फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर यह अपडेट उपलब्ध नहीं है। जल्द ही यह ओटीए (ओवर द एयर) लाएगा। लेकिन इसे यहां से डाउनलोड किया जा सकता है। यह लिंक आपको एपीके फाइल वर्जन पर ले जाएगा। अपडेट के साथ व्हाट्सएप में मौजूद टास्क बार, चैट्स कंटैक्ट्स और कॉल्स सेक्शन ने मिल जाएगा।