Move to Jagran APP

ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मोबाइल एप्स, जानिए

इस पोस्ट में हमने आपको टॉप 10 एप्स के बारे में बताया है जिन्हें यूजर्स ने सबसे ज्यादा पसंद व इस्तेमाल किया है

By Sakshi PandyaEdited By: Published: Wed, 30 Aug 2017 05:31 PM (IST)Updated: Fri, 01 Sep 2017 04:19 PM (IST)
ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मोबाइल एप्स, जानिए
ये हैं दुनिया की सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली मोबाइल एप्स, जानिए

नई दिल्ली। कॉमस्कोर की हाल में आई रिपोर्ट के मुताबिक 18 से 34 वर्ष की आयु के लोग करीब 20 घंटे अपने स्मार्टफोन की एप्स का इस्तेमाल करने में खर्च करते हैं। रिपोर्ट में यह बताया गया की लोग अपने स्मार्टफोन का प्रयोग कॉलिंग व अन्य काम से ज्यादा एप्स के प्रयोग में व्यतीत करते हैं। बिना एप्स के स्मार्टफोन ठीक किसी डब्बे से अधिक नहीं रहता जिसका इस्तेमाल केवल कॉलिंग और एसएमएस भेजने के लिए किया जा सकता है। ये एप्स ही हैं जिनकी मदद से हम एक टैप में अपने छोटे-बड़े काम आसानी से घर बैठे ही पूरा कर लेते हैं। इसी के साथ ये एप्स हमारे मनोरंजन का भी एक बड़ा साधन है। तो आइये इस पोस्ट में जानें की ऐसी कौन-सी टॉप 10 एप्स हैं, जिन्हें यूजर्स ने सबसे ज्यादा पसंद व इस्तेमाल किया।

loksabha election banner

1. फेसबुक: 81 फीसद यूजर्स फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक जैसा की सभी को पता होगा एक सोशल नेटवर्किंग साइट है। हालांकि, इसकी शुरुआत नेटवर्किंग साइट के तौर पर हुई थी, लेकिन अब इसमें कई नए फीचर्स जुड़ चुके हैं। इससे यूजर का इस एप को लेकर अनुभव और बेहतर होता जा रहा है।

2. यूट्यूब: इस एप का इस्तेमाल 71 फीसद यूजर्स करते हैं। यूट्यूब पर आप अपनी पसंद की वीडियोज और म्यूजिक एन्जॉय कर सकते हैं। समय के साथ यूट्यूब कमाई का भी साधन बनता जा रहा है। यूट्यूब चैनल के जरिये कई लोग लाखों में कमाई कर लेते हैं।

3. फेसबुक मैसेंजर: 68 प्रतिशत एप यूजर्स फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल करते हैं। फेसबुक मैसेंजर जैसा की नाम से ही पता चल रहा है, एक मैसेजिंग एप है। पहले यह फेसबुक में ही उपलब्ध थी। बाद में इसे फेसबुक से अलग एप की तरह पेश किया गया।

4. गूगल सर्च: 61 प्रतिशत यूजर्स इस एप का प्रयोग करते हैं। गूगल को इस समय का सबसे पावरफुल ब्राउजर कहा जाना गलत नहीं होगा। यूजर्स को किसी भी विषय पर जानकारी चाहिए हो तो सबसे पहले वो गूगल पर सर्च करने आता है। गूगल ने अपना पावरफुल यूजर बेस बना लिया है। सर्च करने के लिए अधिकतर यूजर्स गूगल का ही प्रयोग करते हैं।

5. गूगल मैप्स: 57 फीसद लोग इस एप का प्रयोग करते हैं। पहले गूगल मैप्स इतनी पॉपुलर एप नहीं है थी क्योंकि भारत के नक्शे के अनुसार उसे सटीक नहीं माना जाता था। लेकिन इस एप में समय के साथ सुधार आता रहा। आज के समय में गूगल मैप्स लोगों के लिए बहुत उपयोगी और महत्वपूर्ण हो गई है। ट्रैफिक की स्थिति देखनी हो या छोटा रूट ये एप बड़े काम आती है।

6. इंस्टाग्राम: 50 प्रतिशत यूजर्स इस एप का प्रयोग करते हैं। फेसबुक अधिकृत इंस्टाग्राम फोटो शेयरिंग एप्लीकेशन है। इसमें यूजर्स अपनी फोटोज और अब वीडियोज भी उपलोड कर सकते हैं। इसी के साथ इसमें स्नैपचैट की तरह लाइव स्टेटस फीचर भी जोड़ा गया है। नए फीचर्स के साथ धीरे-धीरे लोगों में इसका क्रेज भी बढ़ रहा है।

7. स्नैपचैट: इस एप का भी लोग 50 फीसद यूज करते हैं। स्नैपचैट की अपनी अलग यूएसपी है। इसमें यूजर्स पहले सिर्फ लाइव फोटोज ही शेयर कर पाते थे। अब इसको अपडेट किया गया है। यूजर्स अब गैलरी से भी इसमें फोटोज वीडियोज पोस्ट कर पाते हैं। इसमें आपकी स्टोरी 24 घंटे में अपने आप गायब हो जाती है।

8. गूगल प्ले: 47 प्रतिशत लोग करते हैं इस एप का इस्तेमाल। इस एप से एंड्रॉयड यूजर्स एप्स डाउनलोड कर सकते हैं। इसमें बुक्स, मूवीज, न्यूज़ आदि जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। यह एप खासतौर से एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपयोगी है।

9. जीमेल: 44 फीसद यूजर्स इसका प्रयोग करते हैं। जीमेल एक मेल सेवा है। इसे बड़ी तादाद में यूजर्स द्वारा प्रयोग किया जाता है।

10. पैंडोरा: 41 प्रतिशत यूजर्स इस एप का प्रयोग करते हैं। पैंडोरा एक म्यूजिक एप है। इसमें यूजर्स अपनी पसंद के हिसाब से गानों को पर्सनलाइज्ड कर सकते हैं। इस एप को म्यूजिक लवर्स द्वारा बहुत पसंद किया जाता है।

यह भी पढ़ें:

म्यूजिक शेयर करने समेत वाई फाई से किए जा सकते हैं ये 6 मजेदार काम

पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गईं ये मोबाइल एप्लीकेशन, जानिए क्या कुछ बदल गया

गूगल Snapseed फोटो एडिटिंग एप का कैसे करें इस्तेमाल, जानें स्टेप टू स्टेप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.