यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यकीन नहीं आएगा लेकिन ये सच है! इन एप्स से आपको मिलेगा पैसा
आजतक अपनी सुविधा और मनोरंजन के लिए आपने न जाने कितने ही एप्स स्मार्टफोन में डाउनलोड किए होंगे,लेकिन अगर कुछ ...और पढ़ें

आजतक अपनी सुविधा और मनोरंजन के लिए आपने न जाने कितने ही एप्स स्मार्टफोन में डाउनलोड किए होंगे,लेकिन अगर कुछ ऐसी एप्स मिल जाएं जो आपको पैसा दिला दें! तो कैसा रहेगा। जी हां आज आपको ऐसी 3 एप्स के बारे में बताने जा रहे है जो न केवल आपको कैशबैक देंगी, बल्कि बाद में आप उन्हें रीडीम भी कर सकते हैं। तो हो जाए तैयार इन्हें अपनाने के लिए:
पढ़े: खुशखबरी! फेसबुक यूजर है तो मात्र 10 मिनट में मिलेगा 1 लाख तक का लोन
1.पैसा बचाती है डिब्ज: अक्सर दोस्तों के साथ बर्थ डे पार्टी या किसी भी हैंग आउट के लिए अगर आप केएफी या डोमिनोज जाने का प्लान बनाते है तो यह एप आपके बिल का खर्चा कम कर देगी। इस एप पर दिए गए ऑफर्स का फायदा उठाकर आप इन जगहों में खाने पर पैसे बचा सकते है। यह एंड्रायड के लिए उपलब्ध है।
2.बिल आधा कर देगी क्राउन इट: अगर बाहर खाने का शौक रखते है लेकिन रेस्टोरेंट्स के बढ़े बिल डराते है तो अब टेंशन फ्री हो जाएं। बस मोबाइल में क्राउन इट एप को इंस्टॉल करें और अपने खाने के बिल पर 50%तक का कैशबैक पा ले। ऐसा करने के लिए आपको बस एप डाउनलोड करने के बाद खाने के बिल की तस्वीर इस पर अपलोड करनी होगी, इसके बाद एप द्वारा बिल को वेरीफाई किया जाएगा और आपको अपने बिल पर 50% कैशबैक मिल सकेगा। कमाएं गए पॉइंट्स को इकट्ठा करके शॉपिंग पर रीडीम कर सकते है।
पढ़े: सुपर वुमन का अस्तित्व बनाए रखने में मदद करेंगे ये सेफ्टी एप्स
3.ड्रिंक पर डिस्काउंट दिलाएगी हप्पिटो: गर्मी आ गई है ऐसे में ड्रिंक की तलब थोड़ी-थोड़ी देर पर लगना स्वाभाविक है। इस एप की हेल्प से आपको ड्रिंक पर डिस्काउंट मिलेगा, इतना ही नहीं आप लंच, डिनर आदि के लिए अपने एरिया में डिस्काउंट खोजना चाहते है तो वहां भी यह एप आपकी मदद करेगा और इस तरह आपके पैसे बचाएगा।
