Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Samsung Pay Mini सर्विस भारत में लॉन्च, जानें Samsung Pay से कैसे है अलग

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Thu, 15 Jun 2017 10:00 AM (IST)

    सैमसंग ने भारत में पे मिनी सर्विस लॉन्च की है। यह यूपीआई और मोबाइल वॉलेट को सपोर्ट करती है

    Samsung Pay Mini सर्विस भारत में लॉन्च, जानें Samsung Pay से कैसे है अलग

    नई दिल्ली (जेएनएन)। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने बुधवार को Galaxy J7 Max और Galaxy J7 Pro हैंडसेट लॉन्च किया है। इसी के साथ कंपनी ने एक पेमेंट सॉल्यूशन भी भारत में पेश किया है जिसक नाम Samsung Pay Mini है। यह स्मार्टफोन्स से डिजिटल पेमेंट करने में सुविधा मुहैया कराएगा। इस सर्विस को फिलहाल कुछ ही स्मार्टफोन्स के लिए लॉन्च किया गया है। Samsung Pay Mini यूपीआई और मोबाइल वॉलेट के साथ आता है। साथ ही यह Samsung Pay एप की तरह ऑफलाइन और क्रेडिट-डेबिट कार्ड से पेमेंट को सपोर्ट नहीं करता है। आपको बता दें कि Samsung Pay को भारत में मार्च में पेश किया गया था। यह NFC और MST दोनों को ही सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानें Samsung Pay से कैसे अलग है Samsung Pay Mini:

    Samsung Pay:

    Samsung Pay की बात करें तो यह एप डेबिट-क्रेडिट कार्ड को हमेशा साथ में रखने की परेशानी से छुटकारा देता है। साथ ही अलग-अलग रिटेल आउटलेट्स पर चुनिंदा स्मार्टफोन्स के जरिए कॉन्टेक्टलेस पेमेंट करने की सुविधा देता है। इसके लिए यूजर्स को Samsung Pay एप ओपन करनी होगी। इसके बाद कार्ड सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद PoS मशीन की मेटल स्ट्रिप से अपनी डिवाइस को टच करना होगा। अब फिंगरप्रिंट देकर आप पेमेंट कर सकते हैं। यूजर को इस एप में कार्ड की डिटेल्स सेव करने की सुविधा दी गई है। Samsung Pay पेटीएम इंटीग्रेशन के साथ आता है। साथ ही अलग-अलग तरह की पेमेंट करने के लिए इसमें यूपीआई सपोर्ट भी जोड़ दिया गया है।

    Samsung Pay के साथ ये डिवाइस करेंगी काम:

    इस एप के साथ Samsung Galaxy S8, Samsung Galaxy S8+, Samsung Galaxy J7 Pro, Samsung Galaxy Note5, Samsung Galaxy S7, Samsung Galaxy S7 Edge, Samsung Galaxy S6 Edge+, Samsung Galaxy A7 (2016) और Samsung Galaxy A5 (2016) स्मार्टफोन्स काम करेंगे।

    Samsung Pay Mini:

    अब आते हैं Samsung Pay Mini पर, यह Samsung Pay का अलग वर्जन है। इन दोनों में सबसे बड़ा अंतर ये हैं कि यह एप क्रेडिट-डेबिट कार्ड से टैप और पे (tap & pay) को सपोर्ट नहीं करती है। साथ ही यह आम स्वाइपिंग मशीन्स के साथ ऑफलाइन पेमेंट भी सपोर्ट नहीं करती है। यह एप केवल ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूपीआई और मोबाइल वॉलेट को सपोर्ट करती है। हालांकि, अगर कोई रिटेलर सैमसंग पे मिनी या बैंक ट्रांसफर द्वारा सपोर्ट किए जाने वाले वॉलेट को स्वीकार करता है तो ही यूजर्स ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं। यह सर्विस मिड-रेंज फोन्स के लिए बनाई गई है। यह यूजर्स को वॉलेटे और बैंक अकाउंट के जरिए अपने दोस्तों को पैसे ट्रांसफर करने और मर्चेंट को पेमेंट करने की सुविधा देती है। इसमें डेबिट-क्रेडिट कार्ड फिलहाल एड नहीं किए जा सकते हैं। लेकिन यूजर्स बैंक अकाउंट जरुर एड कर सकते हैं।

    Samsung Pay Mini के साथ ये डिवाइस करेंगी काम:

    इसके साथ Galaxy J7 Max, Galaxy J7 Prime और Galaxy J7 (2016) स्मार्टफोन्स काम करेंगे।

    यह भी पढ़ें:

    करेंगे इन 5 एप्स का इस्तेमाल तो सोशल मीडिया मैनेज करना होगा आसान

    इनकम टैक्स फाइलिंग के लिए एप हुआ लॉन्च, अब विशेषज्ञ की सलाह पर नहीं खर्च होंगे पैसे

    स्मार्टफोन में बिना सिम के चलाना हो व्हाट्सएप तो ये है तरीका
     

    comedy show banner
    comedy show banner