Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोट नकली है या असली अब चुटकियों में चलेगा पता, RBI ने लॉन्च की एप

    By Sakshi PandyaEdited By:
    Updated: Wed, 19 Jul 2017 06:58 PM (IST)

    फेक करेंसी को पहचानने के लिए आरबीआई ने नए एप लॉन्च की है

    नोट नकली है या असली अब चुटकियों में चलेगा पता, RBI ने लॉन्च की एप

    नई दिल्ली (पीटीआई)। नोटेबंदी के बाद कालाबाजारी बढ़ने लगी है। सरकार ने आज संसद को जानकारी दी की 29 राज्यों में नोटेबंदी के बाद 11.23 करोड़ की नकली नकदी बरामद की गई है। राज्य सभा को एक लिखीत जवाब में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा की रिजर्व बैंक ने हाल ही में एक एप लॉन्च की है। इस एप के जरिये यूजर्स 500 और 2000 रूपये के नोट के फीचर्स देख पाएंगे। यूजर्स इस एप की मदद से असली और नकली नोट के बीच पहचान कर पाएंगे। इस एप को एंड्रायड यूजर्स प्ले स्टोर से और आईओएस यूजर्स एप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोटबंदी के बाद मिली फेक करेंसी:

    राष्ट्रिय क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो का डाटा बताते हुए वित्त मंत्री ने बताया की नोटेबंदी के बाद 14 जुलाई तक 29 राज्यों से 1,57,797 फेक इंडियन करंसी नोट्स, जिनकी फेस-वैल्यू 11.23 करोड़ है, को बरामद किया गया है।

    तीन कारणों से उठाया नोटबंदी का कदम:

    सरकार ने 9 नवंबर 2016 को एक बड़ा चौकाने वाला कदम उठाया था। यह कदम नकली नोट चेक करने, आतंकवाद को जाने वाले पैसे और काले धन की पड़ताल करने के लिए उठाया गया था। इसके अंतर्गत सरकार ने हाई करेंसी नोट बंद कर दिए थे। बाद में, रिजर्व बैंक ने महात्मा गांधी की नई सीरीज में 500 और 2000 रुपये के नए नोट जारी किये थे। जेटली ने ये भी कहा की बैंक्स को निर्देश दिए गए हैं की बैंक की सभी ब्रांच में पब्लिक के लिए लगाई जाने वाली जानकारी में डिस्प्ले डिजाइन और सिक्योरिटी फीचर्स बताये जाने जरुरी हैं।

    GST फाइंडर एप भी की थी लॉन्च:

    जीएसटी लॉन्च करने के बाद केंद्र सरकार ने आम लोगों और व्यापारियों को इसके बारे में सही जानकारी देने के लिए कदम उठाएं। इसी कड़ी में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी फाइंडर ऐप लॉन्च की है। इस एप की मदद से लोगों को किसी भी चीज पर लगने वाले जीएसटी की सही जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल यह एप एंड्रायड स्टोर में उपलब्ध है और जल्द ही इसे आईओएस व विंडोज के लिए भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इसे आप एंड्रायड प्ले स्टोर में GST Rate Finder लिखकर सर्च कर सकते हैं।

    ऐसे करें उपयोग:

    • इस एप को डाउनलोड करने के बाद आप जैसे ही इसे खोलेंगे इसमें आपको तीन ऑप्शन नजर आएंगे। इनमें पहला ऑप्शन टैक्स ऑन गुड्स का है जिसमें शून्य से लेकर 28 प्रतिशत जीएसटी की लिस्ट है।
    • इसमें आप जिस भी कैटेगरी में जाएंगे आपको उन प्रोडक्ट्स की जानकारी मिल जाएगी जिन पर टैक्स लगा है। मसलन आप जानना चाहते हैं कि किन चीजों पर सरकार शून्य प्रतिशत जीएसटी लगाया है तो आप इसमें गुड्स एट जीरे परसेंट पर क्लिक करें और आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी।
    • ऐसा ही दूसरा ऑप्शन सर्विस टैक्स रेट का दिया गया है। तीसरा ऑप्शन इंफॉर्मेशन का है जिस पर क्लिक करते ही आप जीएसटी वेबसाइट के पेज पर चले जाएंगे जहां और भी जानकारी उपलब्ध है।
    • इसके अलावा इसमें सर्च का ऑप्शन भी दिया गया है जिसकी मदद से आप सीधे चीजों को सर्च कर जीएसटी रेट देख सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    फोटो एडिटिंग के लिए ये हैं साल 2017 की बेस्ट iOS और एंड्रायड एप्स

    OLX जैसी अन्य साइट्स जहां आपको पुराने सामान की मिल सकती है अच्छी कीमत

    आपकी पसंदीदा एप ने शामिल किए हैं ये नए फीचर्स, नहीं जानते होंगे आप