विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब आपका स्मार्टफोन ही होगा आपकी गाडी का लाइसेंस-आरसी

By MMI TeamEdited By:
Published: Fri, 01 Apr 2016 12:37 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 01 Apr 2016 12:50 PM (GMT+05:30)

अब एक ऐसा मोबाईल एप लांच हुआ है जिसके जरिये वाहन चालकों को अब वाहन के पंजीकरण दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर नहीं चलने पड़ेंगे

News Article Hero Image

अब एक ऐसा मोबाईल एप लांच हुआ है जिसके जरिये वाहन चालकों को अब वाहन के पंजीकरण दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस साथ लेकर नहीं चलने पड़ेंगे| यहाँ तक की अगर आपका लाइसेंस या आरसी चोरी भी हो गया है तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं| आपका स्मार्टफोन ही अब आपका लाइसेंस बन जाएगा| तेलंगाना सरकार द्वारा जारी एक मोबाइल एप के जरिए यह सुविधा प्रदान की जा रही है| इसकी सफलता के बाद यह उम्मीद की जा सकती है कि देश के अन्य राज्यों में भी इस तरह के एप आ सकेंगे|

पढ़ें, शाओमी का स्मार्टफोन एमआइ 5 लांच, 6 अप्रैल से कंपनी की वेबसाइट पर

इस एप का नाम एम वॉलेट रखा गया है| यह अपनी तरह का पहला ऐसा एप है जिसे भारत के किसी राज्य में लांच किया गया| आप इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है| जहां यह आरटीएम एम-वॉलेट के नाम से मिलेगा| लॉन्चिंग के दौरान बताया गया कि एम वॉलेट मोबाइल एप्लीकेशन को तेलंगाना सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट द्वारा डेवलप किया गया है|
इस एप के जरिये यूजर्स ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेजों की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे और पुलिस या परिवहन विभाग अधिकारियों द्वारा मांगें जाने पर दिखा सकेंगे| एक बार डाउनलोड होने पर यह भविष्य में इस्तेमाल के लिए रखे जा सकेंगे| इसके जरिये केवल तेलंगाना में जारी डीएल या रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी केवल कुछ जरूरी जानकारी डालने पर ही मिल जाएगी|