यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाओमी का स्मार्टफोन एमआइ 5 लांच, 6 अप्रैल से कंपनी की वेबसाइट पर
चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारत में अपना प्रीमियम फ्लैगशिप एमआइ 5 लांच किया है। इस फोन का 32 जीबी वेरिएंट ही बाजार में बिक्री के

नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने भारत में अपना प्रीमियम फ्लैगशिप एमआइ 5 लांच किया है। इस फोन का 32 जीबी वेरिएंट ही बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन की कीमत 24999 रुपये रखी गई है और 6 अप्रैल से इसे कंपनी की वेबसाइट एमआइ डाट काम पर खरीदा जा सकेगा।
आइफोन और सैमसंग गैलेक्सी जैसे फोन से टक्कर देने के लिए शाओमी ने इस फोन में नवीनतम टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इस फोन के फ्रंट और बैक हिस्से को ग्लास डिजाइन और मेटल फ्रेम दिया गया है। यह कंपनी का पहला क्वैलकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट वाला स्मार्टफोन होगा। भारत में भी इस चिपसेट के साथ उतरने वाला यह पहला फोन है।
शुरुआत में कंपनी इसकी बिक्री केवल अपनी वेबसाइट से कर रही है। लेकिन कुछ हफ्तों बाद यह दूसरी ऑनलाइन रिटेलर पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
एमआइ 5 के फीचर्स
इसमें 5.15 इंच की फुल एचडी स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 गुणा 1920 पिक्सेल का है। इसकी पिक्सेल डेंसिटी 428 पीपीआइ (पिक्सेल-पर- इंच) है। फोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर लगाया गया है जिसमें 16 मेगापिक्सल सोनी कैमरा होगा।
इतना ही नहीं रियर कैमरा चारों दिशाओं वाले ओआइएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन) से लैस है। फोन में 4 अल्ट्रा मेगापिक्सल वाला फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे एफ/2.2 अपरचर से लैस होगा और वीडियो रिकार्डिग 4के टैक्नोलॉजी में होगी। फोन को लंबे समय तक बैकअप देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी लगाई गई है।
