यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अभी कैसे पाएं व्हाट्सएप कॉलिंग फीचर
व्हाट्सएप जल्द ही अपने एप पर कॉलिंग फीचर लाने वाला है। यह फीचर सेल्यूलर डाटा या वाई-फाई के उपयोग से ...और पढ़ें

नई दिल्ली। व्हाट्सएप जल्द ही अपने एप पर कॉलिंग फीचर लाने वाला है। यह फीचर सेल्यूलर डाटा या वाई-फाई के उपयोग से यूजर को उनके व्हाट्सएप कंटैक्ट्स से बात-चीत की सुविधा मुहैया कराएगा।
कहीं आप उपर लिखे गए 'सेल्यूलर डाटा' शब्द में उलझ तो नहीं गए, यह आइफोन और आइपैड (सेल्यूलर मॉडल) पर सेल्यूलर नेटवर्क में डाटा कम्यूनिकेशन के लिए उपयोग किया जाता है।
इसका मतलब उन्हें कॉल के लिए शुल्क नहीं अदा करना होगा। केवल डाटा चार्ज लागू होंगे।
यह स्काइप या वाइबर की तरह ही होगा। लेकिन व्हाट्सएप के यूजर बेस को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा डील है।
अभी तक यह फीचर आफिसियली उपलब्ध नहीं है। लेकिन कुछ लोग हैं जो व्हाट्सएप के कॉलिंग फीचर का उपयोग कर रहे हैं और आप भी इसे पा सकते हैं, पर थोड़ी सी किस्मत की जरूरत पड़ेगी।
किस्मत को अलग रखते हुए व्हाट्सएप के कॉलिंग फीचर के लिए आपको यह करना पड़ेगा:-
- आपके पास एक एंड्रायड फोन होना जरूरी है जो एंड्रायड लॉलीपॉप से लैस हो। अब तक इसका पता नहीं चला है कि यह फीचर नॉन नेक्सस फोंस पर काम करेगा या नहीं। इसलिए बेहतर होगा कि आपके पास नेक्सस डिवाइस पर एंड्रायड लॉलीपॉप हो।
-
- व्हाट्सएप को अनइंस्टॉल करें
- व्हाट्सएप.कॉम पर जाएं और यहां से एप को डाउनलोड कर लें। यहां आपको लेटेस्ट एप मिलेगा जो एपीके फाइल होगी।
-
- यदि आप जनते हैं कि एपीके फाइल को कैसे इंस्टॉल किया जाता है तो इंस्टॉल कर लें। यदि नहीं तो एंड्रायड प्ले स्टोर >इएस फाइल एक्सप्लोर इंस्टॉल करें>इएस फाइल एक्सप्लोरर खोलें> अब डाउनलोड हुए एपीके पर जाएं>व्हाट्सएप एपीके इंस्टॉल करें।
- यदि एक बार आपके पास व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन आ जाए और यदि आपका फोन एंड्रायड लॉलीपॉप है तो, अपने कंटैक्ट में उसे खोजिए जिसके पास व्हाट्सएप कॉलिंग फीचर है।
- जिसके पास भी व्हाट्सएप का यह फीचर एक्टिवेट है उसे कहिए कि वह आपको एक बार व्हाट्सएप कॉल करे।
- एक बार आपको कॉल आ जाए बस वही फीचर आपके फोन पर एक्टिवेट हो जाएगा। यह चैट व कॉल के लिए अलग-अलग टैब दिखाएगा। और आपको चैट विंडो में कॉल बटन मिल जाएगा।
अब आती है किस्मत की बारी। यह फीचर सब के लिए एक्टिवेट नहीं हो जाता है। जब तक आपको व्हाट्सएप कालिंग फीचर वाला कोई यूजर कॉल नहीं करता है तब तक आपका व्हाट्सएप कालिंग फीचर एक्टिवेट नहीं हो पाएगा और आपका इंतजार कुछ और बढ़ जाएगा। ऐसा लग रहा हक व्हाट्सएप अभी भी टेस्टिंग कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह कालिंग फीचर जल्द ही आएगा।