Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बदल जाएगी व्हाट्सएप की कलर Theme, इस ट्रिक से मिनटों में होगा काम

    By Shilpa SrivastavaEdited By:
    Updated: Wed, 30 Aug 2017 02:12 PM (IST)

    इस पोस्ट में हम आपको एक ऐसी तरीका बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप व्हाट्सएप के आइकन का कलर बदल सकते हैं

    बदल जाएगी व्हाट्सएप की कलर Theme, इस ट्रिक से मिनटों में होगा काम

    नई दिल्ली (जेएनएन)। इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज हर यूजर करता है। इसके बारे में आपको लगभग हर जानकारी भी होगी। लेकिन आज हम आपको व्हाट्सएप के बारे में एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जो शायद आप नहीं जानते होंगे। आपको बता दें कि व्हाटसएप के ग्रीन कलर को किसी भी रंग में बदला जा सकता है। हालांकि, इसके लिए एक अलग एप दी गई है। इस एप में आप व्हाट्सएप के लुक को अपने हिसाब से चेंज कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर यह काम किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    apk फाइल करनी होगी डाउनलोड?

    इसके लिए आपको सबसे पहले GB WhatsApp नाम की एप डाउनलोड करनी होगी। यह दिखने में व्हाट्सएप जैसी ही है। यह गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। इसलिए आपको इसकी apk फाइल डाउनलोड करनी होगी। इसे आप किसी भी ब्राउजर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

    कैसे करें व्हाट्सएप का लुक चेंज?

    1. ब्राउजर पर जाएं और GB WhatsApp टाइप करें। यहां से आप इसकी apk फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के बाद इसे फोन में इंस्टॉल करें।

    2. इसके बाद एप को ओपन कर अपना नंबर डालकर इसमें अकाउंट बनाएं।

    3. अब आपकी स्क्रीन पर जो + आइकन दिया गया है उस पर टैप करें। यहां आपके सामने कुछ विकल्प आएंगे। उनमें से आपको ब्रश पर टैप करना है।

    4. ऐसा करने से आपकी स्क्रीन पर कई व्हाट्सएप थीम आ जाएंगी। आप अपने मुताबिक किसी भी थीम को सेलेक्ट कर एप को नया लुक दे सकते हैं।

    यह भी पढ़ें:

    म्यूजिक शेयर करने समेत वाई फाई से किए जा सकते हैं ये 6 मजेदार काम

    पहले से ज्यादा स्मार्ट हो गईं ये मोबाइल एप्लीकेशन, जानिए क्या कुछ बदल गया

    गूगल Snapseed फोटो एडिटिंग एप का कैसे करें इस्तेमाल, जानें स्टेप टू स्टेप