विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गूगल पर भारत का नक्शा गलत, सरकार ने दिखाए तीखे तेवर

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 15 Dec 2014 01:56 PM (IST)Updated: Mon, 15 Dec 2014 02:34 PM (IST)

सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर कानूनी शिकंजा कस दिया गया है। संस्था का ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल पर कानूनी शिकंजा कस दिया गया है। संस्था का कहना है कि गूगल द्वारा कंपनी की विभिन्न वेबसाइट पर भारत के नक्शे को गलत दर्शाया गया है।

हाल ही में सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा किये गए एक सर्वेक्षण में यह सामने आया कि गूगल की विभिन्न वेबसाइट पर डाले गए भारत के नक्शे की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की रेखांकरण गलत किया गया है।

इस मामले में भारत सरकार द्वारा गूगल कंपनी के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज कराई गई है जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की बेहद बारीकी से जांच की जा रही है।

भारत सरकार का मानना है कि देश के नक्शे को इस तरह से बड़े पैमाने पर गलत दिखाना भारतीय उसूलों के खिलाफ है जिसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

पढ़ें: एग्जाम की तैयारी में मददगार एप्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।