विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एग्‍जाम की तैयारी में मददगार एप्‍स

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 15 Dec 2014 01:50 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 15 Dec 2014 01:54 PM (GMT+05:30)

परीक्षा की घड़ी बस आने ही वाली है, ऐसे में आप अपनी पढ़ाई में जुट गए होंगे। इसमें आपकी मदद के लिए यहां पेश है कुछ एप्‍स:-

News Article Hero Image

नई दिल्ली। परीक्षा की घड़ी बस आने ही वाली है, ऐसे में आप अपनी पढ़ाई में जुट गए होंगे। इसमें आपकी मदद के लिए यहां पेश है कुछ एप्स:-

सीबीएसई क्लास 8,9,10,11 कोर्स

अगर आप एग्जाम की तैयारी के लिए इस एप की मदद लेना चाहते हैं, तो इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको स्टडी कंटेंट क्वैश्चंस एंड आंसर, स्टडी नोट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, एनसीईआरटी सिलेबस से रिलेटेड मैटीरियल भी यहां उपलब्ध है। अलग-अलग चैप्टर्स के हिसाब के डिटेल सॉल्यूशन दिए गए हैं। यहां आप साइंस, मैथ्स, ज्योग्राफी, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश आदि विषयों से संबंधित प्रॉब्ल्म्स का सॉल्यूशन हासिल कर सकते हैं।

सीबीएसई एग्जाम प्रेप-12वीं ग्रेड

यह एप भी एग्जाम की तैयारी के लिए मददगार है। यहां आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ से संबंधित प्रॉब्लम्स के हल मिल जाएंगे। इसमें सीबीएसई सिलेबस को कवर किया गया है। यहां आपको प्रश्नों का हल मिल जाएगा। इसके अलावा नये अपडेट भी हासिल होगा।

सीबीएसई जेननेक्सट स्टूडेंट्स.कॉम प्रो

क्लास 9-12 के स्टूडेंट्स यहां से सीबीएसई के सैंपल पेपर हासिल कर सकते हैं। यहां साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम्स से संबंधित विषय के प्रश्न पत्र दिए गए हैं। सैंपल पेपर की मदद से एग्जाम की तैयारी में काफी मदद मिलेगी। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

पढ़़ें: 18 दिसंबर को आ रहा है स्यानोजेड से लैस माइक्रोमैक्स का ‘यू’

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।