विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एंड्रायड डिवाइसेज के लिए Google लाया मोबाइल पेमेंट एप ‘Android Pay’

By Monika minalEdited By:
Published: Mon, 14 Sep 2015 02:19 PM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2015 02:25 PM (IST)

Google ने एपल के Apple Pay से कम्पीट करने के लिए अपनी Android Pay नामक पेमेंट सर्विस शुरू करने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Google ने एपल के Apple Pay से कम्पीट करने के लिए अपनी Android Pay नामक पेमेंट सर्विस शुरू करने की घोषणा कर दी है। Google Inc ने कहा कि वह अमेरिका में 1मिलियन से भी ज्यादा लोकेशन्स में एंड्रायड डिवाइसेज के लिए एक वन-टच पेमेंट एप, Android Pay शुरू करेगा।

कंपनी ने कहा कि यह पेमेंट सर्विस, कंपनी द्वारा ऑपरेट किए जा रहे स्टोर्स,जिनमें Aeropostale Inc, Macy's Inc, GameStop Corp और Staples Inc शामिल है, पर इस्तेमाल की जा सकेगी।

हिंदी सीखें इन मुफ्त एप्स की मदद से

यह पेमेंट सर्विस नियर फील्ड कम्युनिकेशन्स (NFC) टेक्नोलॉजी के साथ और गूगल के KitKat 4.4+ operating system पर एंड्रायड डिवाइसेज के द्वारा इस्तेमाल की जा सकेगी।

Google ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि आने वाले कुछ दिनों में Android Pay अन्य लोकेशन्स पर भी उपलब्ध होगा और अगामी महीनों में इसमे और भी अन्य फीचर्स जोड़े जाएंगे।

American Express Co, Discover Financial Services, MasterCard Inc और Visa Inc के पेमेंट नेटवर्क पर Android Pay क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स को सपोर्ट करेगा और कार्ड्स बैंकों, जैसे- Bank of America और US Bank इत्यादि के द्वारा जारी किए जाएंगे ।

यह एप नए NFC इनेबल फोन्स पर प्रीइंस्टॉल उपलब्ध होगा।

फेसबुक से जुड़ी है कोई समस्या तो हल पूछें सीधा जुकरबर्ग से

इस समय Google Wallet app के उपभोक्ता एक अपडेट के द्वारा Android Pay को एक्सेस कर सकेंगे, जबकि नए यूजर्स अगले कुछ दिनों में इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।