विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस की ‘हिम्मत’ अब व्हाट्सएप, हाइक पर

By Babita kashyapEdited By:
Published: Thu, 26 Feb 2015 02:41 PM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2015 03:03 PM (IST)

देश की राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा एक मोबाइल एप ‘हिम्मत’ लांच किया गया था। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देश की राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा एक मोबाइल एप ‘हिम्मत’ लांच किया गया था। यह एप महिलाओं को किसी भी प्रकार के खतरे की स्थिति में दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूप में फौरन संपर्क कर सकने की सुविधा देता है। खबर है कि यह एप अब पॉपुलर प्लेटफार्म व्हाट्सएप और हाइक एप पर आ गया है।

जी हां, अब आप व्हाट्सएप और हाइक के इस्तेमाल से भी दिल्ली पुलिस से सहायता मांग सकेंगे। पुलिस द्वारा इन दोनों एप्स के लिए एक खास मैसेंजर ग्रुप बनाया गया है, जिस पर टेक्स्ट मैसेज, तस्वीर या वीडियो भेजने पर आप पुलिस को जानकारी दे सकते हैं।

सूचना के अनुसार आप 8800001091 नंबर पर व्हाट्सएप पर दिल्ली पुलिस से संपर्क कर सकते हैं। हाइक एप के लिए भी यही नंबर मुहैया कराया गया है। दोनों मैसेंजर सर्विस को सीधा दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। मैसेज पहुंचते ही तेजी से एक्शन लिया जाएगा।

इस लांच पर दिल्ली पुलिस के पुलिस कमिश्नर बी एस बस्सी ने कहा, “हिम्मत एप को व्हाट्सएप और हाइक एप पर डालने के पीछे हमारा मकसद महिला सुरक्षा को और भी बढ़ाना है। इसकी मदद से महिलाएं कहीं भी कभी भी हमें संपर्क कर सकेंगी।“

बी एस बस्सी ने बताया कि व्हाट्सएप पर हिम्मत सुविधा इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को हमारे व्हाट्सएप ग्रुप का हिस्सा बनना होगा। इसके लिए उन्हें एक छोटा सा फार्म भर कर रजिस्टर करना होगा। बस्सी ने इस सुविधा को इस्तेमाल करने का तरीका बताया। महिलाएं जैसे ही कोई गाड़ी या ऑटो लें, तो उसकी तस्वीर और नंबर इस ग्रुप पर भेजें, ताकि पुलिस उसे आगे की कार्यवाही में उपयोग कर सके।

बी एस बस्सी के अनुसार यदि कोई महिला उन्हें संपर्क करेगी तो उसकी लोकेशन का ध्यान रखते हुए उन्हें सबसे करीबी दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम से सहायता दी जाएगी। ताकि मामला जल्द से जल्द संभाल लिया जाए।

जानकारी के लिए बता दें कि हिम्मत एप को दिल्ली पुलिस द्वारा 1 जनवरी, 2015 को लांच किया गया था। जिसके बाद अब तक 30,000 से भी ज्यादा महिलाओं द्वारा इसे डाउनलोड किया जा चुका है।

अब एम्स में इलाज के लिए नहीं होगी परेशानी, मोबाइल एप से लें समय

तो ऐसे बिना नंबर के इस्तेमाल कर सकते हैं व्हाट्सएप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।