यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
एंड्रायड और आइओएस प्लेटफार्म पर ‘रिलायंस जियो चैट एप’
रिलायंस ने हाल ही में नया मैसेंजर एप ‘जियो चैट’ की घोषणा की है जिसे एंड्रायड और आइओएस डिवाइसेज के ...और पढ़ें

नई दिल्ली। रिलायंस ने हाल ही में नया मैसेंजर एप ‘जियो चैट’ की घोषणा की है जिसे एंड्रायड और आइओएस डिवाइसेज के लिए लांच किया गया है। भारत में यह नया चैट एप, पहले से मौजूद व्हाट्सएप, लाइन, वीचैट और टेलीग्राम को चुनौती दी है।
देश में 4जी नेटवर्क को जल्दी ही लाने वाली मुकेश अंबानी की कंपनी से यह पहला बड़ा प्रोडक्ट आ रहा हे।
रिलायंस के जियो चैट एप के साथ आप अपने कंटैक्ट्स के साथ डाटा या वाइ-फाइ के माध्यम से मैसेज का आदान-प्रदान कर सकते हैं। इसमें वॉयस कॉल, वीडियो कॉल और ग्रुप मैसेजिंग की भी सुविधा है। इसके अलावा यूजर्स पिक्चर्स व वीडियोज का भी आदान प्रदान कर सकते हैं।
इसके अलावा रिलायंस के इस एप में आप डूडल व वॉयस नोट्स बना सकते हें।
यदि आप इस रिलायंस जियो चैट को आजमाना चाहते हैं तो यह गूगल प्ले स्टोर या एपल एप स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है।