विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टूडेंट्स के लिए नए एप

By Edited By:
Published: Thu, 18 Sep 2014 05:15 PM (IST)

विद्यार्थियों के बीच हमेशा क्लास, असाइनमेंट्स व अन्य एक्टीविटीज में आगे बने रहने की होड़ हमेशा लगी रहती है। इन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। विद्यार्थियों के बीच हमेशा क्लास, असाइनमेंट्स व अन्य एक्टीविटीज में आगे बने रहने की होड़ हमेशा लगी रहती है। इन एक्टीविटीज व ऐसी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इन विद्यार्थियों के लिए नए एप बनाए गए हैं।

आइफोन और आइपैड के लिए एक नया एप, 'असाना' लांच किया गया है। यह एप विद्यार्थियों को उनके प्रोजेक्ट, कोर्स वर्क, डेडलाइन ट्रैक करने, क्लासमेट्स के साथ सहयोग करने व वर्कलोड को कम करने में मदद करेगा।

सैन फ्रांसिस्को में बने असाना एप के मार्केटिंग एसोसिएट, केल्से ने कहा, 'विद्यार्थियों के साथ कैंपस में काफी सारी चीजें होती रहती हैं, उनके पास वर्कलोड होता है लेकिन इस नए एप के साथ वे सभी चीजों को सुनियोजित तरीके से रख सकते हैं।'

मुफ्त में मुहैया होने वाले इस एप से विद्यार्थी कोर्स वर्क और कैंपस लाइफ के लिए अलग-अलग वर्कस्पेस का निर्माण कर सकेंगे। प्रत्येक कोर्स के लिए प्रोजेक्ट्स व विभिन्न असाइनमेंट्स पर आधारित काम को भी सुनियोजित कर सकते हैं।

डेडलाइन के करीब आते ही एप्स के जरिए स्टूडेंट्स को रिमाइंडर मिलने शुरू हो जाएंगे और वे इलेक्ट्रानिक कैलेंडर के साथ अपने टास्क को पूरा करने में जुट जाएंगे। इस एप के जरिए वे अपने प्रोजेक्ट में सहायता के लिए अपने क्लासमेट्स को भी बुला सकते हैं।

इसके अलावा एक एप 'नोटेबिलीटी' है जिससे लेक्चर के रिकार्डिग के साथ विद्यार्थी लिख भी सकते हैं। इस एप की कीमत 2.99 डॉलर है व यह आइओएस डिवाइसेज पर उपलब्ध है।

आइपैड एप 'टॉकबोर्ड' मुफ्त में छात्रों के लिए मुहैया करायी गयी है।

आइओएस और एंड्रायड डिवाइसेज के लिए मुफ्त में उपलब्ध 'टूडू एप' से स्टूडेंट्स टू-डू लिस्ट, नोट्स, इवेंट्स और डिस्कशन को सुव्यवस्थित कर सकते हैं।

इसके अलावा मुफ्त में एडोब वॉयस, विडियोज बनाने के लिए, प्रेजेंटेशन बनाने, और हायकू डेक आदि के लिए भी एप उपलब्ध हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि एप्स मददगार हैं पर स्टूडेंट्स को इन एप्स को चुनने में सावधान होकर चुनना चाहिए।

पढ़ें: एप के जरिए पाइए बेहतर वाइ-फाइ

पढ़ें: ग्रेट एप्स फॉर राइटिंग