यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सबसे छोटा जत्था रवाना
बाबा अमरनाथ यात्रा संपन्न होने में दो दिन शेष हैं। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से यात्रा ...और पढ़ें

जम्मू, राज्य ब्यूरो। बाबा अमरनाथ यात्रा संपन्न होने में दो दिन शेष हैं। यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास भगवती नगर से यात्रा शुरू होने से अब तक का सबसे छोटा 70 श्रद्धालुओं का जत्था पहलगाम व बालटाल के लिए रवाना हुआ। अब तक 3.72 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। छड़ी मुबारक के दर्शनों के साथ ही दस अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन यात्रा संपन्न हो जाएगी।
इस बार यात्रा 44 दिन की रही। बाबा अमरनाथ की कृपा से मौसम की मेहरबानी रही और यात्रा में कोई विघ्न नहीं पड़ा। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या का आंकड़ा चार लाख नहीं कर पाया, लेकिन पिछले वर्ष के मुकाबले यात्रा अधिक रही। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह अंतिम दिनों तक बना रहा।
