यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बाबा से सुख-शांति की कामना
छठे जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार सुबह बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन किए। शिवभक्तों ने बाबा से सुख-शांति ...और पढ़ें

राजौरी, जागरण संवाददाता। छठे जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार सुबह बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन किए। शिवभक्तों ने बाबा से सुख-शांति की कामना की।
बुधवार रात्रि को छठे जत्थे में शामिल बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के भक्त पुंछ रुके। बृहस्पतिवार सुबह भक्त पुंछ से राजपुरा गांव में स्थित बाबा बुड्ढा अमरनाथ पहुंचे। यहां पर बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू के लिए रवाना हो गए। पुंछ से लेकर बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी तक पूरे 22 किलोमीटर मार्ग पर सुरक्षा के काफी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा बेहतर प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा लंगर का भी प्रबंध किया गया है। ताकि बाबा बुड्ढा अमरनाथ जी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
