विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारी बारिश के बाद बदरीनाथ यात्रा रोकी

By Edited By:
Published: Tue, 29 Jul 2014 08:30 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 08:31 PM (IST)

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते मंगलवार को बदरीनाथ धाम की यात्रा भी रोक दी गई है। बताया जा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते मंगलवार को बदरीनाथ धाम की यात्रा भी रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि सोमवार से प्रारंभ हुई तेज बारिश में बदरीनाथ धाम को जाने वाली मुख्य सड़क का हिस्सा भी बह गया है। फिलहाल इसकी मरम्मत में समय लगेगा, जिसकी वजह से यात्रा को रोका गया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पांडुकेश्वर और जोशीमठ में 83 श्रद्धालुओं को रोका गया है जबकि 65 श्रद्धालु इस समय बदरीनाथ में ही फंसे हुए हैं। बीच रास्ते तक पहुंचे 131 श्रद्धालुओं को सुरक्षित शिविरों तक पहुंचा दिया गया है। जिला अदिकारियों ने बताया कि यात्रा अब सड़क मार्ग की मरम्मत के बाद ही प्रारंभ की जाएगी। बारिश की वजह से राज्य के कई क्षेत्रों में आवागमन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

पढ़े: उत्तराखंड में आफत की बारिश, केदारनाथ यात्रा फिर रोकी गई

बम भोले के उद्घोष से गूंज उठे शिवालय