विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बम बम भोले के उद्घोष से गूंज उठे शिवालय

By Edited By:
Published: Fri, 25 Jul 2014 09:32 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 11:13 PM (IST)

राजधानी के शिवालयों में शुक्रवार सुबह श्रावण मास की शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। मंदिरों में कांवड़ियों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी के शिवालयों में शुक्रवार सुबह श्रावण मास की शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। मंदिरों में कांवड़ियों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। शिवालय बम बम भोले व हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे। श्रद्धालु सुबह चार बजे से मंदिरों में जुटने लगे थे। यह सिलसिला शाम तक जारी रहा। दिनभर भक्तों ने भोले शंकर का जलाभिषेक किया।

मंदिरों के आसपास लगे कांवड़ शिविरों में शिवरात्रि की पूर्वसंध्या से ही बड़ी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ थी। आधी रात तक शिविरों में शिवभजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे। आधी रात के बाद से ही मंदिरों में श्रद्धालु एकत्रित होने लगे थे। हालांकि सुबह चार बजे मंदिरों के द्वार खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ आने लगी थी। यहां भक्तों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मंदिर के बाहर बेरिकेडिंग की गई थी और रस्सी बांधकर महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग रास्ता बनाया हुआ था। जिससे भक्तों को आवाजाही में कोई परेशानी न हो मंदिर में भीड़ भी नियंत्रित रहें। यहां मंदिर की साज सज्जा का भी पूरा ध्यान रखा गया था। मंदिर को फूलों, चमकीली झालरों से सजाया गया था। वहीं, मंदिर परिसर में धूप अगरबत्ती की महक के साथ बम बम भोले का उद्घोष मंत्रमुग्ध कर रहा था। भक्तों के लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था थी। दिनभर यहां कीर्तन मंडली ने भी भजन किए।

वहीं, कनॉट प्लेस शिव मंदिर, श्री पारदेश्वर धाम शिव मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का आना जाना लगा रहा। भक्तों ने दूध, दही, शहद, बेल, भांग घतूरा के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया। यहां शाम तक भक्तों के आना-जाना चलता रहा।

पढ़े: बाल कांवड़िए को कुचलने पर बवाल, समुदाय विशेष ने की कांवड़ खंडित, ढहाए सितम

शुरू होने से पहले ही कौसरनाग यात्रा का विरोध