Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए उज्जैन में फूंका जाएगा बिगुल

    By kishor joshiEdited By:
    Updated: Sun, 24 Apr 2016 01:32 PM (IST)

    नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सिंहस्थ में महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    Zodiac Wheel

    वार्षिक राशिफल 2026

    जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला नया साल।

    अभी पढ़ें

    उज्जैन। नेपाल के संविधान में संशोधन कर हिंदू राष्ट्र का दर्जा छीन लिया गया है। नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए सिंहस्थ में महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें नेपाल के नरेश श्रीपाद ज्ञानेंद्र विक्रम शाह व अयोध्या आंदोलन के प्रमुख नृत्य गोपालदास मौजूद रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें- हजारों साल पुरानी परंपरा 12 साल बाद फिर साकार हुई

    नेपाल हिंदू राष्ट्र पुन: निर्माण मंच के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद बराल ने बताया कि नेपाल में 2003 में माओवादियों की सरकार बनने के बाद संविधान में संशोधन किया गया। इसमें नेपाल का हिंदू राष्ट्र का दर्जा छीन लिया गया। संस्था नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिए आंदोलन चला रही है। सिंहस्थ में उजड़खेड़ा में पायलट बाबा के कैंप के समीप संस्था का पंडाल लगा है।

    इसमें 18 मई को महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें नेपाल नरेश ज्ञानेंद्र विक्रम शाह व अयोध्या आंदोलन के प्रमुख महंत नृत्य गोपालदास को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा नेपाल के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

    पढ़ें- अमृत स्नान वाले शिप्रा के इन घाटों का है महत्वपूर्ण इतिहास