विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जगराते में आई दो बहनों को उठा ले गए युवक, बनाया हवस का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 10 Aug 2017 01:24 PM (IST)Updated: Thu, 10 Aug 2017 07:06 PM (IST)

दो युवक जगराते में आई दो बहनों को रात को जबरन उठाकर ले गए और फिर उनसे दुष्कर्म किया। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है।

जगराते में आई दो बहनों को उठा ले गए युवक, बनाया हवस का शिकार
जगराते में आई दो बहनों को उठा ले गए युवक, बनाया हवस का शिकार

जेएनएन, तरनतारन। ताया के घर जगराते में आई एक लड़की व उसके ताया की लड़की को रात को दो युवक अपने साथ उठाकर ले गए और फिर उन्हें हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपियों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव डालेके निवासी 17 वर्षीय लड़की ने बताया कि उसके ताया के घर गांव शकरी में जागरण था। वह उसमें शामिल होने के लिए अपने परिजनों के साथ गई थी। रात को वह अपने ताया की 16 वर्षीय लड़की के साथ बाहर गई। 

यह भी पढ़ेंः पति की गैरमौजूदगी में आता था महिला का आशिक, झगड़ा हुआ तो उठा लिया बच्चा

लड़की के मुताबिक इसी दौरान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा और लवप्रीत सिंह उर्फ लव वहां पहुंचे उन्हें जबरन उठाकर अपने साथ ले गए। दोनों युवक उन्हें श्मशानघाट पर ले गए और जबरन हवस का शिकार बनाया। इसके बाद दोनों युवकों ने लड़कियों को जुबान बंद रखने की धमकी देकर छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: शादी न होने पर की दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम रहने पर लड़की को घर में घुसकर जलाया

लड़की ने बताया कि किसी तरह वह दोनों घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर थाना सरहाली के प्रभारी इंस्पेक्टर तरसेम मसीह, एसआइ गुरशरनप्रीत कौर पहुंची। दोनों का मेडिकल करवाया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: नाबालिग लड़की से दो दिन में तीन बार सामूहिक दुष्कर्म