विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग लड़की से दो दिन में तीन बार सामूहिक दुष्कर्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 03 Aug 2017 07:37 PM (IST)Updated: Fri, 04 Aug 2017 12:04 PM (IST)

एक नाबालिग लड़की से दो दिन में तीन बार गैंगरेप का शिकार बनाया गया। लड़की की शिकायत पर एक को छोड़ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नाबालिग लड़की से दो दिन में तीन बार सामूहिक दुष्कर्म
नाबालिग लड़की से दो दिन में तीन बार सामूहिक दुष्कर्म

जेएनएन, चीमा (संगरूर)। गांव शेरों में युवक की धमकी के बाद एक नाबालिग लड़की रात को उससे मिलने चली गई। इसके बाद युवक ने उसे हवस का शिकार बनाया और फिर अपने एक दोस्त से भी लड़की का दुष्कर्म करवाया। लड़की जब वहां से गई तो दो और युवकों ने उसे हवस का शिकार बनाया। यही नहीं, इन्होंने अगले दिन अपने एक और दोस्त से लड़की की अस्मत लुटवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुनाम विलियम जैजी ने बताया कि थाना चीमा में 28 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था। एक आरोपी को छोड़ बाकी सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पीड़ित लड़की के मुताबिक उसके गांव का युवक हरप्रीत सिंह उर्फ कद्दू उसे काफी समय से परेशान करता और धमकाता रहता था। इसके कारण 27 जुलाई की रात को वह हरप्रीत सिंह से मिलने गई थी। इस दौरान हरप्रीत ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने अपने दोस्त शेरों निवासी गुरप्रीत सिंह को भी बुला दिया। गुरप्रीत ने भी उससे दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म से गर्भवती हुई नाबालिग लड़की का कोर्ट के आदेश पर कराया गया गर्भपात

पीड़िता के मुताबिक रात को जब वह अपने घर वापस जाने लगी तो उसे पता चला कि उसके माता-पिता जाग गए हैं। लड़की ने दोनों युवकों से कहा कि वह उसे संगरूर अस्पताल में उसकी बुआ के पास छोड़ दें, लेकिन दोनों युवकों ने इन्कार कर दिया। पीडि़ता खुद ही सरकारी अस्पताल संगरूर पहुंच गई, जहां उसे उसकी बुआ नहीं मिली तो उसने बुआ को फोन करना चाहा, लेकिन मोबाइल फोन की बैटरी डाउन होने के कारण संपर्क नहीं हुआ।

पीड़िता के मुताबिक वहां पर दो युवक जगसीर सिंह उर्फ जग्गी निवासी खेतला व बलकार सिंह निवासी छन्ना ने उसे मोबाइल चार्ज करवाने के बहाने कार में बैठा लिया और खेतों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह दोनों उसे अगले दिन संगरूर के सिविल अस्पताल में छोड़ गए। लड़की के मुताबिक उसी दिन जगसीर ने अपने दोस्त अवतार सिंह तारी निवासी खेतला को अस्पताल में बुला लिया व फिर से उसको अपने मोटरसाइकिल पर बैठा कर मनजीत सिंह निवासी नागरी के खेत में ले गए।

खेत में ले जाने के बाद अवतार सिंह व मनजीत सिंह ने उससे दुष्कर्म किया। अगले दिन वह उसे उसकी बुआ के घर गांव बलवाड़ में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर हरप्रीत सिंह कद्दू, गुरप्रीत सिंह, जगसीर सिंह, अवतार सिंह, मनजीत सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बलकार सिंह की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें: चाची बुला रही है कहकर नाबालिग लड़की को ले गया युवक, फिर किया दुष्कर्म