विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तरनतारन में भिड़ी दो निजी बसें, चार यात्रियों की मौत

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 01 Aug 2017 01:38 PM (IST)Updated: Tue, 01 Aug 2017 04:21 PM (IST)

तरनतारन के सरहाली कलां में दो निजी बसें आपस में भिड़ गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए।

तरनतारन में भिड़ी दो निजी बसें, चार यात्रियों की मौत
तरनतारन में भिड़ी दो निजी बसें, चार यात्रियों की मौत

जेएनएन, तरनतारन। अमृतसर- राजस्थान नेश्नल हाईवे पर दो निजी बसों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए। मृतकों में राम कौर फिरोजपुर, जगजीत सिंह बठिंडा व दो अन्य बताए जाते है।

लिबड़ा बस हरीके से अमृतसर जा रही थी, जबकि राज ट्रांसपोर्ट की बस तरनतारन से हरीके की ओर जा रही थी कि कसबा सरहाली कलां के समीप गांव खारा में राज ट्रांसपोर्ट की बस तेज रफ्तार से रॉंग साइड पर आई और लिबड़ा बस से टकरा गई। यह टक्कर कंडक्टर साईड की और से हुई। मौके पर डीसी प्रदीप सभ्रवाल, एडीसी संदीप ऋषि मौके पर पहुंचे। घायलों को तरनतारन और अमृतसर के अस्पताल भर्ती करवा दिया गया। डीसी सभ्रवाल ने बताया कि मृतकों के परिवारों को सरकार से योग्य मुआवजा दिलाया जाएगा। सभी घायलों का मुफ्त इलाज होगा।

यह भी पढ़ें: मिल्क बैंक में मिलेगा मां का दूध, छह माह तक रखा जा सकता है संरक्षित

कार सवार व्यक्ति ने कई को किया घायल, एक बच्चे की भी जान गई

जलालबाद में बीती रात एक कार सवार कई के लिए काल बनकर सड़क पर दौड़ा। उसने न केवल अपनी जान को जोखिम में डाला बल्कि उसके रास्ते में आए कई लोगों को घायल करते हुए एक मासूम बच्चों को भी मौत के घाट उतार दिया। बात यहीं नहीं थमी थोड़ी दूर जाकर उक्त व्यक्ति की गाड़ी में वृक्ष से जा टकराई जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई।