विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जवानों के सिर काटने की कायरता के लिए पाक के सबक सिखाए सरकार : मान

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 10 May 2017 02:27 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान भगवंत मान आज तरनतारन के बेईपूई गांव में शहीद परमजीत सिंह के घर पहुंचे। वह शहीद परमजीत सिंह के भाेग कार्यक्रम में शामिल हुए

जवानों के सिर काटने की कायरता के लिए पाक के सबक सिखाए सरकार : मान
जवानों के सिर काटने की कायरता के लिए पाक के सबक सिखाए सरकार : मान

जेएनएन, तरनतारन। अाम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान सांसद भगवंत मान बुधवार को शहीद परमजीत सिंह के भोग में पहुंचे। मान ने शहीद के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की। उन्‍हाेंने कहा कि पाकिस्‍तान लगातार सीमा पर उकसाने वाली कार्रवाई कर रहा है। उसने भारतीय जवानाें को शहीद का उनके सिर काटने जैसी बर्बरता और कायरता के लिए पाकिस्‍तान को सबक सिखाया जाना जरूरी है।

भगवंत मान बुधवार को बेईपूई गांव में शहीद परमजीत सिंह के घर में पहुंचे। उन्‍होंने शहीद के परिवार से मुलाकात की। उन्‍होंने परिवार को सांत्‍वना दी और पूरी सहायता का भरोसा दिलाया। उन्‍होंने कहा कि परमजीत सिंह ने देश के लिए अपनी जान दी, लेकिन पाकिस्‍तान की सेना ने जिस तरह धोखा देकर उनकी हत्‍या की और उनका सिर कलम किया वह बेहद शर्मनाक है।

यह भी पढ़ें: अाप में बवाल: कंवर संधू ने भी उठाए सवाल, मान बोले-खफा नेताओं को मनाएंगे

शहीद परमजीत सिंह के भोग कार्यक्रम में मौजूद पंजाब आप के प्रधान भगवंत मान।

उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान को इस कायरता के लिए उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। शहीद परमजीत सिंह के भाेग में काफी संख्‍या में लाेग शामिल हुए। लोगों ने दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें: नशे में धुत युवतियों ने की रेड लाइट जंप, कांस्टेबल ने रोका तो कर दी पिटाई