विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नशे में धुत युवतियों ने की रेड लाइट जंप, कांस्टेबल ने रोका तो कर दी पिटाई

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 10 May 2017 11:08 AM (IST)

चंडीगढ़ में नशे में धुत दो यवुतियों ने रेड लाइट पार किया तो कांस्‍टेबल ने उसे रोका। इससे नाराज होकर दाेनों ने उसकी पिटाई कर दी।

नशे में धुत युवतियों ने की रेड लाइट जंप, कांस्टेबल ने रोका तो कर दी पिटाई
नशे में धुत युवतियों ने की रेड लाइट जंप, कांस्टेबल ने रोका तो कर दी पिटाई

जेएनएन, चंडीगढ़। शराब के नशे में धुत स्विफ्ट गाड़ी में सवार दो युवतियों ने पहले रेड लाइट जंप की। जब ट्रैफिक कांस्टेबल ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने गाड़ी भगा ली। चंद मिनट बाद युवती वापस उस लाइट प्वाइंट पर आई तो कांस्टेबल ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों युवतियां गाड़ी से उतरीं और कांस्टेबल  की वर्दी फाड़ दी और उसकी पिटाई कर दी। इसे बाद पुलिस वहां पहुंची और दोनों को गिरुृताथाने ले गई।

बताया जाता है कि चंडीगढ़ के सेक्टर 43 मेंं ज्यूडिशियल एकेडमी के पास स्विफ्ट कार में जा रही दो युवतियों ने रेड लाइट होने के बावजूद कार नहीं राेकी। वहां तैनात ट्रैफिक कांस्टेबल मंजीत कुमार ने उनको रेड लाइट जंप करता देख रुकने का इशारा किया, लेकिन वे कार को तेजी से भगा कर ले गईं।

यह भी पढ़ें: कॉमेडी में भाषा का चयन महत्वपूर्ण, द्वीअर्थी शब्द नहीं बोलूंगी : सुगंधा

थोड़ी देर बाद वे फिर उसी कार से वहां पहुंचीं तो ट्रैफिक कांस्‍टेबल ने उन्‍हें फिर रुकने का इशारा किया। इसके बाद दोनों युवतियां कार से उतरीं और कांस्‍टेबल से बहस करने लगीं। दोनों नशे में धुत थीं। इसी बीच दोनों ने ट्रैफिक कांस्टेबल मंजीत कुमार से मारपीट शुरू कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए।

इस पर मंजीत कुमार ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सेक्टर 36 थाने से पुलिसकर्मी तुरंत पहुंचे और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। युवतियों का मेडिकल करवाया और उसमें दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने कांस्टेबल मंजीत की शिकायत पर दोनों के खिलाफ मारपीट और ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया।

यह भी पढें: पंजाब में शिक्षिकाओं को ड्रेस कोड का निर्देश देने वाले दो अफसर निलंबित

उनको जिला अदालत में पेश किया। वहां एक युवती ने अदालत से कहा कि उसे जेल न भेजा जाए। उसकी इसी महीने शादी होने वाली है। जेल जाने पर उसका रिश्ता टूट सकता है। अदालत ने दलील सुनने के बाद दोनों को जमानत पर छोड़ दिया।