आठवीं की छात्रा को अगवा कर चार युवक दो दिनों तक करते रहे सामूहिक दुष्कर्म
पंजाब में महिलाओं खासक कर लड़कियों के खिलाफ यौन अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं। अब तरनतारन में आठवीं की छात्रा को अगवा कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

जेएनएन, तरनतारन। पंजाब में महिलाओं के प्रति यौन अपराध में कमी नहीं हो रही है। हवस में अंधे लोगों की शिकार सबसे ज्यादा बच्चियां और छात्राएं हो रही हैं। अब तरनतारन में अाठवीं की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर चार युवकों ने उससे दाे दिनाें तक सामूहिक दुष्कर्म किया।
घटना जिले के गांव अलादीनपुर की है। यहां से चार युवकों ने बेहाेश कर आठवी कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया। छात्रा बाजार से घरेलू सामान लाने घर से जा रही थी। इसी दौरान इनोवा कार में आए इन चार युवकों ने उसे पकड़ कर अंदर खींच लिया और बेहोशी की दवा से भीगा रूमाल उसके मुंह पर रखकर उसे बेसुध कर दिया। इसके बाद वे उसे तरनतारन की आेर ले गए और एक कमरे में बंधक बनाकर दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। आरोपियों ने लड़की को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पढ़ें : महिला का था अवैध संबंध, बेटों को पता चला तो जानिये क्या हुआ
पुलिस ने पीडि़ता के बयानों पर आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीडि़ता का स्थानीय अस्पताल में मेडिकल करवाया और इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार, यह 17 लड़की 26 जून की सायं सात बजे घरेलू सामान लेने लिए बाजार जा रही थी।
पढ़ें : कुरान शरीफ बेअदबी मामलेे में विहिप नेता गिरफ्तार, उपाध्यक्ष बोले- बेकसूर है
ल़ड़की ने पुलिसको बताया कि रास्ते में अचानक एक इनोवा कार उसके पास आकर रुकी। इसमें इसी गांव के चार युवक गोरा सिंह, अमृत सिंह, रामा, बूटा सिंह सवार थे। युवकों ने लड़की को गाड़ी में खींच लिया और उसके मुंह पर रुमाल रख दिया उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक उस तरनतारन ले गए। वहां एक अंधेरे वाले कमरे में चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
लडकी के अनुसार, चारों युवक उससे दाे दिनों तक दरिंदगी करते रहे। वे इस दौरान उसे धमकी देते रहे कियदि शोर मचाया और बाद में इस बारे में किसी को बताया तो उसकी हत्या कर देंगे। दो दिन बाद चारों युवक उसे कमरे में बंद कर कहीं गए तो ने शोर मचाना शुरू कर दिया।
लोग दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे तो तक तक लड़ी बेहोश हो गई थी। लोगों ने उसे बहार निकाला। हाेश आने पर लड़की ने अपना नाम-पता बताया और अपेन साथ हुई वारदात के बारे में बताया। इसके बाद लोगों ने उसके परिजनोें को मामले के बारे में सूचना दी। इसके बाद वहां पहुंचकर लडक़ी के परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की का बयान दर्ज किया। गोइंदवाल साहिब सब डिवीजन के डीएसपी जगदेव राय ने बताया कि लड़की का बुधवार को मेडिकल करवाया गया। इसमें दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई है। चारों आरोपी फरार है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं। आरोपियाें को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।