विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला का था अवैध संबंध, बेटों को पता चला तो जानिये क्‍या हुआ

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 29 Jun 2016 04:14 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jun 2016 11:02 AM (IST)

लुधियाना के जगराआें क्षेत्र के एक गांव में अवैध संबंध के शक में दो बेटों ने अपनी मां की तेजधार हथियार से हत्‍या कर दी।

News Article Hero Image

जेएनएन, लुधियाना। जिले के जगराओं क्षेत्र में बुधवार तड़के दो बेटों ने अपनी मां की हत्या कर दी। बताया जाता है कि महिला के किसी से अवैध संबंध थे और इसी कारण बेटों ने उसकी हत्या कर दी। दोनों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर मार डाला। मां की हत्या करने के बाद दोनों फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। घटना क्षेत्र के गांव चकर में हुई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, जिले के चकर गांव में 45 साल की यह महिला अपने दो बेटों के साथ रहती थी। बेटों को शक था कि मां के किसी से अवैध संबंध थे। इसी शक में दोनों ने बुधवार को मां को मार डाला। इसके बाद वे फरार हो गए। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

पढ़ें : कुरान शरीफ बेअदबी मामलेे में विहिप नेता गिरफ्तार, उपाध्यक्ष बोले- बेकसूर है

इस संबध में थाना हठूर के प्रभारी शिवकंवल सिंह ने बताया कि उन्हें गांव चकर से किसी ने सूचना दी कि गांव के बेहडे में एक घर में महिला का कत्ल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कर्मजीत कौर नामक महिला का पति भिंदर सिंह अभी विदेश में हैै। महिला घर में अपने दो बेटों के साथ रह रही थी।

पुत्रों को अपनी मां का किसी से अवैध संबंध होने का शक था। इस कारण घर में कलेश रहता था। बीती रात भी मां और बेटों के बीच किसी बात को लेकर झगडा हुआ। इस पर गुस्साए जगसीर सिंह उर्फ जग्गी व सुखपाल सिंह उर्फ सुखा ने मिल कर दातर से अपनी मां को काट डाला। उन्होंने शव घर के आंगन में फेंक दिया।

पढ़ें : बेटी पर था शक तो फौजी पिता ने कर दिया यह काम

घटना को अंजाम देने के बाद दोनो भाई घर से फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जगराओं के सिविल अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने जगसीर सिंह तथा सुखपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।

पंजाब की अपराध की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें