विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

65 साल के दिव्यांग ने घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

By Ankit KumarEdited By:
Published: Mon, 11 Sep 2017 12:47 PM (IST)Updated: Mon, 11 Sep 2017 12:48 PM (IST)

दिव्यांग व्यक्ति की एक टांग खराब है। लड़की उसके घर काम के लिए जाती थी। जब पर घर कोई नहीं था तो व्यक्ति ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया।

65 साल के दिव्यांग ने घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म
65 साल के दिव्यांग ने घर में काम करने वाली नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

जेएनएन, पटियाला। गांव शुतराणा में 65 वर्षीय दिव्यांग व्यक्ति पर एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। पीड़ित लड़की को समाना की अदालत में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसका समाना सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया।

पीड़ित लड़की ने अपने बयान में कहा है कि वह गांव करतारपुर के डेरा गोबिंदपुरा में गुरमीत सिंह नामक व्यक्ति के घर में साफ सफाई करने का कार्य करती है और गुरमीत सिंह की एक टांग खराब है। गत दिन जब वह गुरमीत सिंह के घर में काम करने गई तो उस समय गुरमीत सिंह के अलावा अन्य कोई सदस्य घर में नहीं था। जिसका फायदा उठाते गुरमीत सिंह ने उसे पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म किया।

पीड़ित लड़की ने बताया उसने अपने घर पहुंचने पर सारी बात अपने पिता को बताई। जिसके बाद उन्होंने शुतराणा पुलिस चौकी पहुंच कर गुरमीत सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में आरोपी गुरमीत सिंह को बचाने का प्रयास कर रही है। इसी के चलते उसकी लड़की का मेडिकल नहीं करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उसने अपने एडवोकेट बलवीर सिंह धनोआ के माध्यम से अपनी लड़की को कोर्ट में पेश किया।

यह भी पढ़ें: महिला को सहेली पर था अवैध संबंधों के खुलासे का शक, गुस्से में उसके बेटे को पिलाया जहर