यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला को सहेली पर था अवैध संबंधों के खुलासे का शक, गुस्से में उसके बेटे को पिलाया जहर
महिला के किसी युवक से अवैध संंबंध थे। महिला के परिवार वालों को भी इसका पता चल गया। उसे शक ...और पढ़ें

जेएनएन, फिरोजपुर। ममदोट कस्बे के गांव लालचिंया में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली सहेली के बेटे को जहरीली दवा खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को संदेह था उसके अवैध संबंधों की जानकारी घर वालों को उसकी पड़ोसन सहेली ने ही दी है। लक्खोके बहिराम पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी महिला को हिरासत में लेकर केस दर्ज कर लिया है।
मृतक के पिता गोरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा वारिस अपनी चचेरी बहन वीरपाल के साथ गांव के गुरुद्वारे में मत्था टेकने गया था। वीरपाल गुरुद्वारे में थी, लेकिन वारिस टहलते हुए गेट के बाहर आ गया। इस दौरान पड़ोसी सुमित्रा पत्नी बूटा सिंह ने वारिस को जहरीली दवा पिला दी। वीरपाल बाहर आई तो देखा वारिस की हालत खराब है। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें: टीचर ने नाबालिग छात्रा को अगवा कर बनाया बंधक और करता रहा दुष्कर्म
इस बीच गुरुद्वारा साहिब के निकट इलाके की ही किसी महिला ने पड़ोसी सुमित्रा द्वारा वारिस को कुछ खिलाने की बात बताई। यह पता चलते ही पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। उसने पुलिस को बताया कि वारिस की मां उसके चरित्र पर शक करती थी। उसे शक था कि उसी ने उसके अवैध संबंधों के बारे में घरवालों को बता दिया है। इसी प्रतिशोध में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
थाना लक्खों के बहिराम पुलिस के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करवाकर विरसा जांच के लिए खरड़ भेजा जाएगा। एसपी डी अजमेर सिंह बाठ ने बताया कि आरोपी महिला व बच्चे की मां आपस में सहेलियां थीं।
