विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरदासपुर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्‍याशी जाखड़ की विनोद खन्‍ना कार्ड खेलने की तैयारी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 23 Sep 2017 12:50 PM (IST)Updated: Sat, 23 Sep 2017 12:52 PM (IST)

गुरदासपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ आज विनोद खन्‍ना की पत्‍नी कविता खन्‍ना के घर पहुंचे। उन्‍होंने कहा कि वह विनोद खन्‍ना के सपनों को पूरा करेंगे।

गुरदासपुर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्‍याशी जाखड़ की विनोद खन्‍ना कार्ड खेलने की तैयारी
गुरदासपुर उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्‍याशी जाखड़ की विनोद खन्‍ना कार्ड खेलने की तैयारी

जेएनएन, पठानकोट। गुरदासपुर लाेकसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनील जाखड़ ने चुनावी वैतरणी पार करने के लिए भाजपा के सांसद रहे विनोद खन्‍ना को भी सहारा बनाने की रणनीति तैयार की है। वह यहां आज सुबह विनोद खन्‍ना की पत्‍नी कविता खन्ना के घर पहुंचे। जाखड़ ने कविता खन्‍ना के साथ करीब 30 मिनट तक बातचीत की। जाखड़ ने इसे शिष्‍टाचार मुलाकात बताया, लेकिन इसके कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि वह विनोद खन्‍ना के सपनों और अधूरे कार्यों को पूरा करेंगे।

गुरदासपुर उपचुनाव के लिए अाज से प्रत्‍याशियों ने प्रचार का कार्य शुरू कर दिया है। सुनील जाखड़ इसी के तहत कविता खन्‍ना के घर पहुंचे। कविता खन्‍ना ने उनका स्‍वागत किया। इस मौके पर सुनील जाखड़ ने खुद को विनोद खन्‍ना का बड़ा प्रशंसक बताया। उन्‍होंने कहा कि स्‍व. विनोद खन्‍ना द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्‍ट और उनकी योजनाओं को वह सिरे चढ़ाएंगे।

कविता खन्‍ना के घर पर कांग्रेस प्रत्‍याशी सुनील जाखड़।

जाखड़ ने कहा कि विनोद खन्‍ना के सपनों को पूरा करने के लिए वह पूरा जोर लगा देंगे। बीमार होने की वजह से वह जितने सांसद निधि और अन्‍य कोष का उपयोग नहीं करवा सके उसे वह करवाएंगे। जाखड़ ने विनोद खन्‍ना को श्रद्धां‍ज‍लि अर्पित की।

यह भी पढ़ें: बाजवा अब पत्नी को चेयरपर्सन बनवाने के लिए बना रहे दबाव, कैप्‍टन नहीं तैयार

बता दें कि गुरदासपुर लाेकसभा सीट पर उपचुनाव विनोद खन्‍ना के निधन के कारण हो रहा है। यहां से उनकी कविता खन्‍ना भारतीय जनता पार्टी के टिकट की प्रबल दावेदार थीं। भाजपा ने उनकी जगह स्‍वर्ण सलारिया को अपना उम्‍मीदवार बनाया है और इससे कविता खन्‍ना के खेमे में निराशा है। वैसे, कविता ने साफ कहा है कि उन्‍हें पार्टी से कोई गिला या शिकायत नहीं है और भाजपा जो ड्यूटी लगाएगी वह निभाएंगी।

यह भी पढ़ें: गुरदासपुर उपचुनाव : सलारिया 453 करोड़ के मालिक, जाखड़ की संपत्ति सवा करोड़ बढ़ी

जाखड़ ने कहा कि वह विनोद खन्‍ना के बड़े फैन हैं और उनके प्रति उनका बहुत सम्‍मान है। जाखड़ को कविता खन्‍ना ने पति से जुड़े संस्‍मरण सुनाए। जाखड़ ने भी उनसे जुड़ी यादें साझा कीं। इस दौरान कविता खन्‍ना की आखें भर आईं।       
 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।