विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरदासपुर उपचुनाव : सलारिया 453 करोड़ के मालिक, जाखड़ की संपत्ति सवा करोड़ बढ़ी

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sat, 23 Sep 2017 09:00 AM (IST)Updated: Sat, 23 Sep 2017 09:03 AM (IST)

गुरदासपुर लाेकसभा सीट के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हाे गई है। नामांकन पत्र के साथ दिए गए ब्‍यौरे के अनुसार, भाजपा के स्‍वर्ण सलारिया सबसे अमीर उम्‍मीदवार हैं।

गुरदासपुर उपचुनाव : सलारिया 453 करोड़ के मालिक, जाखड़ की संपत्ति सवा करोड़ बढ़ी
गुरदासपुर उपचुनाव : सलारिया 453 करोड़ के मालिक, जाखड़ की संपत्ति सवा करोड़ बढ़ी

जेएनएन, गुरदासपुर। लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का दौर खत्म हो गया। अंतिम दिन दो प्रमुख उम्मीदवारों कांग्रेस के सुनील जाखड़ व भाजपा के स्वर्ण सलारिया ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के साथ दिए गए ब्‍यौरे के अनुसार सलारिया सबसे अमीर प्रत्‍याशी हैं। वह 453 करोड़ के मालिक हैं और उनकी पत्नी भी 54 करोड़ की मालकिन हैं। जाखड़ की संपत्ति पिछले नौ महीने में सवा करोड़ रुपये बढ़ी है।

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी खजूरिया का बेंगलुरू में है एक करोड़ का बंगाला

आप प्रत्याशी रिटायर मेजर जनरल सुरेश खजूरिया का बेंगलुरू  में एक करोड़ का बंगला तो है लेकिन जेवर कोई नहीं। आप के प्रत्याशी रिटायर मेजर जनरल सुरेश खजूरिया ने वीरवार को ही अपना नामांकन भर दिया था। नामांकन पत्र के साथ अटैच शपथ पत्रों में प्रत्याशियों की संपत्ति का भी ब्यौरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: गुरदासपुर उपचुनावः कांग्रेस नेता जाखड़ व भाजपा नेता सलारिया ने भरा नामांकन

------------

स्वर्ण सलारिया

शिक्षा : 12वीं, 1975 में मेरठ के केंकेर के जैन इंटर कॉलेज से पास की। उन्होंने अपनी दसवीं जेएंडके बोर्ड से की है।
ज्वेलरी : सलारिया के पास 3 लाख 52 हजार 630 व उनकी पत्नी के पास 65 लाख , 25 हजार 651 रुपये की ज्वेलरी है।

संपत्ति : स्वर्ण सलारिया के पास 130 करोड़, 63 लाख, 77 हजार 22 रुपये की चल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 62 करोड़, 55 लाख, 79 हजार, 396 रुपये हैं। सलारिया के पास खेती योग्य जमीन की कीमत 1 करोड़, 9 लाख, 50 हजार रुपये है। उन्होंने 2015-16 में 81 लाख, 77 हजार, 800 रुपये इंकम टैक्स रिटर्न भरी थी।

उनकी पत्नी ने 39 लाख, 73 हजार, 210 रुपये इंकम टैक्स दिया था। हालांकि उनकी देनदारियां भी करीब 9 करोड़, 71 लाख रुपये की है। उनकी कुल संपत्ति की मौजूदा कीमत 453 करोड़, 10 लाख और उनकी पत्नी की संपत्ति की मौजूदा मार्केट कीमत-84 करोड़, 60 लाख रुपये है।

--------

सुरेश खजूरिया

शिक्षा : एमफिल, मद्रास विश्वविद्यालय से डिफेंस व स्ट्रेटजिक स्टडीज की एम.फिल की।

ज्वेलरी : खजूरिया के पास सोने का कोई जेवर नहीं है। उनकी पत्नी तृप्ता खजूरिया के पास साढ़े चार लाख की कीमत के जेवर हैं।

संपत्ति : सुरेश खजूरिया के पास  7 लाख 90 हजार 390 रुपये की चल संपत्ति है और उनके पास एक करोड़ 24 लाख 80 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास 36 लाख 61 हजार 869 की चल और करीब 1.28 करोड़ की अचल संपत्ति है। खजूरिया के बैंक खाते में 57 लाख 71 हजार 091 रुपये है।

उन्होंने एक लाख रुपये का फिक्स डिपॉजिट भी करवा रखा है। डेढ़ लाख रुपये कैश इन हैंड अपने पास व 60 हजार पत्नी के पास होने की बात उन्होंने शपथ पत्र में लिखी। उनके बेंगलुरू स्थित आवास की कीमत 1 करोड़ रुपये है। पठानकोट के गांव बुंगल व गांव पंगेाली में भी उनका एक घर है। बाकी की प्रॉपर्टी की कीमत 24 लाख 80 हजार है। उनके पास एक आई-10 कार व एक वरना गाड़ी भी है।

-------

सुनील जाखड़

शिक्षा : एमबीए, 1977 में उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एमबीए की। इससे पहले चंडीगढ़ के सरकारी कॉलेज से उन्होंने बीए और अबोहर के जीडी मॉडल हाई स्कूल से दसवीं पास की।

ज्वेलरी : जाखड़ के पास दो लाख 37 हजार की ज्वैलरी है, जबकि विदेश में रहती उनकी पत्नी सिलविया जाखड़ के पास कोई ज्वेलरी नहीं है।

यह भी पढ़ें: सिन्हा की सलाह, चंडीगढ़ एयरपोर्ट के नाम पर पंजाब-हरियाणा मिलकर लें फैसला

संपत्ति : सुनील जाखड़ के पास तीन लाख 25 हजार रुपये कैश इन हैंड है। उनकी चल संपति की कीमत एक करोड़ 69 लाख 63 हजार 663 व पत्नी की चल संपति 8 करोड़ 51 लाख 26 हजार 647 रुपये है। अपने शपथ पत्र में जाखड़ ने कोई भी पर्सनल वाहन नहीं होने की बात कहीं। उनकी सरकार के तरफ कोई देनदारी नहीं है। उनके पास 2 करोड़ 25 लाख 67 हजार 188 रुपये की अचल और उनकी पत्नी के पास 11 करोड़ 67 लाख 94 हजार 177 रुपये की अचल संपत्ति है।

नौ महीने पहले 17 जनवरी को जब उन्होंने अबोहर विधानसभा सीट के लिए नामांकन किया था तो अचल संपत्ति 2 करोड़ 83 लाख 95 हजार 438 रुपये थी। इस हिसाब से नौ महीने में उनकी अचल संपत्ति में 58 लाख रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी तरह चल संपत्ति में भी 63 लाख 18 हजार की बढ़ोतरी हुई। नौ महीने पहले उनकी चल संपत्ति 1 करोड़ 6 लाख 45 हजार 12 रुपये थी।  2012 के चुनाव में उनकी अचल संपत्ति 1 करोड़ 87 लाख 61 हजार 19 रुपये थी। पांच साल में जब उनकी अचल संपत्ति की कीमत दोगुनी हो गई थी।