विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा प्रवक्ता शहनवाज ने कहा- कैप्टन के पराक्रम व अपनी शख्सियत से जीते जाखड़

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 15 Oct 2017 07:16 PM (IST)

भाजपा प्रवक्ता ने सुनील जाखड़ को जीत पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत राहुल गांध की नहीं, बल्कि कैप्टन के पराक्रम व उनकी अपनी शख्सियत की जीत है।

भाजपा प्रवक्ता शहनवाज ने कहा- कैप्टन के पराक्रम व अपनी शख्सियत से जीते जाखड़
भाजपा प्रवक्ता शहनवाज ने कहा- कैप्टन के पराक्रम व अपनी शख्सियत से जीते जाखड़

जेएनएन, श्री मुक्तसर साहिब। भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि गुरदासपुर में कांग्रेस की जीत कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के पराक्रम की जीत है। यह जाखड़ की अपनी शख्सियत की भी जीत है। जाखड़ विपक्ष के नेता रहे हैं और अब कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने यह बात रविवार को स्थानीय कैनाल गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही। शाहनवाज ने सुनील जाखड़ को जीत के लिए बधाई दी।

वह गांव संगूधौन में एक भोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। शाहनवाज ने भाजपा की इस बड़ी हार के लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य में सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशी की ही अक्सर जीत होती है। कांग्रेस सरकार को इसे अपनी बढ़िया कार्यप्रणाली का सर्टिफिकेट नहीं मानना चाहिए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विधानसभा चुनाव में किया एक भी वादा पूरा नहीं किया है।

जीएसटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह देश व व्यापारियों के हित में है और यह जारी रहेगा। कार्यकर्ताओं से शाहनवाज ने कहा कि वे इस हार से निराश न हों। पंजाब के बगल में हिमाचल प्रदेश है, जहां अब चुनाव होने हैं। हिमाचल को कांग्रेस मुक्त कर गुरदासपुर की हार की सूद के साथ वसूली करेंगे।

इस दौरान करीब ढाई महीने पहले आत्महत्या करने वाले भाजपा के प्रांतीय नेता सुभाष भटेजा के परिजनों ने शाहनवाज से आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई न करने की शिकायत की व  मदद की गुहार भी लगाई।

यह भी पढ़ेंः कैप्‍टन व जाखड़ बोले, गुरदासपुर से राहुल गांधी के पीएम बनने की नींव पड़ी