विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आठ साल के मासूम बच्‍चे के किए छह टुकड़े, नरबलि की आशंका

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 09:14 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 09:32 AM (IST)

लुधियाना के शहीद करनैल सिंह नगर की शेख कॉलोनी में आठ साल के एक बच्‍चे का मिला। शव छह टुकड़े किए जाने से नरबलि की आशंका जताई जा रही है।

आठ साल के मासूम बच्‍चे के किए छह टुकड़े, नरबलि की आशंका
आठ साल के मासूम बच्‍चे के किए छह टुकड़े, नरबलि की आशंका

जेएनएन, लुधियाना। शहीद करनैल सिंह नगर की शेख कॉलोनी में एक खाली प्लॉट में आठ साल के मासूम के शव छह टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि बच्चे की नरबलि दी गई है। हालांकि, शव के आसपास ऐसी कोई सामग्री न मिलने से पुलिस ने इसकी संभवाना से इन्कार कर रही है।

पुलिस को दिए बयान में दीपू नाम के इस बच्चे के पिता दिलीप ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव के गांव छेदा खेरा का रहने वाला है। यहां वह शहीद करनैल सिंह नगर में रहता है। मंगलवार साढ़े तीन बजे घर उसकी पत्नी संगीता काम से घर लौटी तो बेहड़े में रहने वाले लोगों ने बताया कि करीब सवा एक बजे एक आदमी आया, वह दीपू को अपने साथ ले गया।

यह भी पढ़ें: मोहाली में पुलिस ने पकड़ा डेढ़ क्विंटल से अधिक सोना

इसके बाद संगीता ने उसकी तलाश शुरू की। शाम साढ़े चार बजे शेख कॉलोनी के एक प्लॉट से दीपू का शव छह टुकड़ों में पड़ा मिला तो उसके होश उड़ गए। घटनास्थल पर भारी संख्या में लाेग जमा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शहर में यह बात तेजी से फैल गई अौर लोगों ने नरबलि की आशंका जताई।

यह भी पढ़ें: देश की चकाचौंध में बहू का मन हुआ मैला, भूली ससुर का त्याग

घटना का पता चलते ही एडीसीपी-2 कुलदीप शर्मा, एसीपी क्राइम गुरविंदर सिंह तथा थाना दुगरी के एसएचओ प्रेम सिंह पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने संदेह के आधार पर बेहड़े में रहने वाले बल्लू समेत दो लोगों को हिरासत में ले कर पूछताछ शुरू की है। एसएचओ पे्रम सिंह ने दावा किया कि मामले को जल्दी ही हल कर लिया जाएगा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।