विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

युवती को जाल में फंसा दुष्कर्म करता रहा युवक, शादी की बात की तो मुकर गया

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 10 Sep 2017 05:50 PM (IST)Updated: Sun, 10 Sep 2017 06:31 PM (IST)

युवक शादी का झांसा देकर युवती को अक्सर अपने होटल में बुलाता और शारीरिक संबंध बनाता। युवती ने जब उसे शादी का वादा याद दिलाया तो वह मुकर गया।

युवती को जाल में फंसा दुष्कर्म करता रहा युवक, शादी की बात की तो मुकर गया
युवती को जाल में फंसा दुष्कर्म करता रहा युवक, शादी की बात की तो मुकर गया

जेएनएन, लुधियाना। एक युवती की युवक से जान पहचान दोस्ती में बदल गई। युवक ने उससे शादी का वादा किया और फिर उससे कई बार होटल बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। युवती ने अब जब शादी की बात की तो युवक मुकर गया। थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने मुस्लिम कॉलोनी निवासी आरोपी युवक सुशील कुमार के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

युवती ने बताया कि सुशील कुमार के कुछ समय पहले उसकी जान पहचान हो गई। दोनों के बीच अच्छी बातचीत होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे को फोन नंबरों का आदान प्रदान भी किया और फिर घंटों फोन पर बातचीत करने लगे।

एक दिन सुशील ने युवती को शेरपुर स्थित अपने होटल में बुलाया। वहां उसने उससे शादी का वादा किया और फिर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद सुशील अक्सर उसे होटल में बुलाता था और शारीरिक संबंध बनाता था। उसने जब सुशील को शादी करने के लिए कहा तो वह मुकरने लगा। युवती ने तब जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ेंः शादी के 44 वर्ष बाद महिला ने मांगा तलाक, बेटे-बहू पर भी लगाए आरोप