विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के 44 वर्ष बाद महिला ने मांगा तलाक, बेटे-बहू पर भी लगाए आरोप

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 10 Sep 2017 02:36 PM (IST)Updated: Sun, 10 Sep 2017 05:04 PM (IST)

एक बुजुर्ग महिला ने पति, बेटे व बहू पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तलाक की अर्जी दायर की ...और पढ़ें

शादी के 44 वर्ष बाद महिला ने मांगा तलाक, बेटे-बहू पर भी लगाए आरोप
शादी के 44 वर्ष बाद महिला ने मांगा तलाक, बेटे-बहू पर भी लगाए आरोप

तरनतारन [धर्मबीर सिंह मल्हार]। विवाह के 44 वर्ष बाद 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अदालत में पति से तलाक लेने का केस फाइल कर सभी को हैरत में डाल दिया है। अपने पति, बेटे और बहू से तंग आई महिला वीना का दावा है कि उसे दहेज के प्रताड़ित किया जा रहा है। एक वर्ष से उसे घर से धक्के मारे जाते हैं। वीना अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास भी गई थी मगर सुनवाई नहीं हुई।

अमृतसर के अजनाला रोड स्थित गुरुद्वारा पलाह साहिब के समीप अपने मायके में रह रही वीना का विवाह 1973 में खालसापुर रोड, तरनतारन निवासी जयपाल से हुआ था। जयपाल चावल व्यापारी के तौर पर जाने जाते हैं। उनके दो लड़के और दो लड़कियां हुईं। बड़े लड़के की सड़क हादसे में मौत हो गई। वीना के मुताबिक उसका छोटा लड़का अमनदीप कुमार (27), पुत्रवधू मोनिका (26) और पति जयपाल द्वारा मायके से दहेज के नाम पर नकदी लाने के लिए परेशान कर रहे हैं।

वीना की मां आशा रानी की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई। जिसके बाद वीना को पति जयपाल, बेटा अमनदीप व पुत्रवधू मोनिका ने यह कह कर घर से निकाल दिया कि व अपनी मां की मौत के बाद मायके की जायदाद का अपना हिस्सा लेकर आए। शहर के गणमान्य लोगों ने यह कहकर वीना को चुप करवा दिया कि बुजुर्ग अवस्था में थाने जाना शोभा नहीं देता।

वीना ने सिंतबर के पहले सप्ताह सीजेएम अमृतसर जोगिंदर सिंह की अदालत में तलाक का दावा दायर किया। अदालत ने मामले पर सुनवाई 12 अक्टूबर को रखी है।

वीना के भाइयों से है जान का खतरा : जयपाल

जयपाल ने दावा किया कि उसकी सास आशा रानी की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। मां की मौत पर वीना अपने मायके घर रहने लिए गई। वीना के दस्तखत उसके भाइयों ने कोरे कागजों पर करवा कर हिस्से में आती जायदाद रख ली। इस बात का उन्होंने विरोध किया। इस बीच, वीना को उसके भाइयों ने साजिश के तहत मेरे खिलाफ कर दिया। इसी साजिश के तहत उसने तलाक का दावा अदालत में किया है। जयपाल ने कहा कि मेरे परिवार की जान को ससुरालियों से खतरा है।

यह भी पढ़ेंः अब चंडीगढ़ PGI में ऑक्सीजन न मिलने से महिला मरीज की तड़प-तड़प कर मौत