विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेठ घसीट-घसीट कर महिला को पीटता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 17 May 2017 10:58 AM (IST)Updated: Wed, 17 May 2017 10:59 AM (IST)

लुधियाना में एक महिला को उसका जेठ घसीट-घसीट कर पीटता रहा और अासपास के लोग तमाशा देखते हुए उसकी वीडियो बनाते रहे। काफी देर बाद लोगों ने उसे छुड़ाया।

जेठ घसीट-घसीट कर महिला को पीटता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे
जेठ घसीट-घसीट कर महिला को पीटता रहा और लोग वीडियो बनाते रहे

जेएनएन, लुधियाना। महिला उत्‍पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की बात तो खूब होती है, लेकिन जब ऐसी कोई घटना हाेती है तो लोगों का रवैया बेहद शर्मनाक होता है। ऐसी ही एक घटना यहां हुई। शहर के घुमारमंडी के माया नगर इलाके में एक म‍हिला को उसका जेठ घसीट-घसीट कर पीटता रहा और लोग तमाश देखते रहे। इस दौरान अासपास के लोग छतों पर खड़े होकर इसका वीडियो बनाते रहे। बाद में कुछ लोगों ने महिला को छुड़ाया।

झगड़ा जमीन विवाद काे लेकर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची चौकी घुमारमंडी की पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों में समझौता हो गया, लेकिन चौकी इंचार्ज का उसे बताने का तरीका काफी दबंगई वाला नजर आया। चौकी इंचार्ज जवाब था, बंदा अपणी घर वाली नूं बचाण लई गया, जे चार मुक्के मारते तां एडी की गल्ल ए। दोनां ने ता समझौता वी कर लेया। (बंदा, अपनी पत्‍नी को बचा रहा था, इस दौरान चार मुक्‍के मार दिए तो इसमें क्‍या बात हाे गई। दोनों पक्षों ने समझाैता भी कर लिया।)

महिला को पीटता उसका जेठ।

बताया जाता है  कि महिला का अपने जेठ व जेठानी के साथ 75 गज की भूमि को लेकर विवाद था। इसके कारण मंगलवार को दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने-सामने हो गए। जेठानी-देवरानी दोनों आपस में भिड़ गईं। दोनों में कहासुनी हो रही थी, जिन्हें देखकर जेठानी के बच्चे व पति डंडे लेकर बाहर आ गए। उन्होंने देवरानी को पीटना शुरू कर दिया। देवरानी ने भी जेठानी को कसकर पकड़ रखा था।

यह भी पढ़ें: 46 लोगों की लगाई फर्जी नौकरी, छह माह तक वेतन भी देता रहा

इसके बाद जेठ ने महिला को लात व घूंसो की बरसात कर दी। यही नहीं, वह उसे बालों से पकड़कर घसीटाता रहा और पीटता रहा। पूरे घटनाक्रम का वीडियो छतों पर खड़े लोगों ने बना लिया। अंत में कुछ-एक लोगों ने उन्हें छुड़वाया। मारपीट की वीडियो किसी शख्स ने फेसबुक व वाट्सएप पर डाल दी। ये वीडियो वायरल भी हो गई।

यह भी पढ़ें: चाचा ने साथियों संग मिल दुष्कर्म के बाद बनाई वीडियो, करता रहा ब्लैकमेल

चौकी गए दोनों पक्ष

पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले आई। जहां दोनों ने अपनी दलीलें दीं। दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामले में समझौता करा दिया गया।लेकिन, आरोप है कि महिला से दबाव में समझौता करवाया गया। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की।
--------

'' दोनों पक्षों में भूमि विवाद में मारपीट हुई थी, लेकिन समझौता हो गया। लिहाजा कोई केस नहीं बनता।
                                                                                            -जसपाल सिंह, इंचार्ज घुमारमंडी चौकी।