विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी से एक सप्ताह पहले मां बेटे के कमरे में गई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sun, 12 Feb 2017 03:51 PM (IST)Updated: Mon, 13 Feb 2017 08:33 PM (IST)

शादी से एक सप्ताह पूर्व लुधियाना में एक वकील ने खुदकशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

शादी से एक सप्ताह पहले मां बेटे के कमरे में गई तो पैरों तले खिसक गई जमीन
शादी से एक सप्ताह पहले मां बेटे के कमरे में गई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

जेएनएन, लुधियाना। न्यू माधोपुरी इलाके के एक घर में खुशी का माहौल था। 31 वर्षीय युवक सुनील कुमार की शादी की तैयारियां चल रही थी। इसी दौरान मां सुनील के कमरे में गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटे का शव फंदे से लटक रहा था। सूचना मिलते ही थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। सुसाइड नोट में सुनील ने मौत का कारण खुद को जिम्मेदार बताया है।

परिवार के मुताबिक उनके चार बेटे-बेटियां है। जिसमें सुनील सबसे बड़ा था। परिवार के लिए खुशी का माहौल था कि सुनील की शादी खन्ना में तय हुई। करीब एक महीना पहले मंगनी हुई और 18 फरवरी को शादी की तारीख तय हुई थी। इसलिए उसने परिवार के साथ खुद रिश्तेदारों को डिब्बे बांट रहा था और सभी काफी खुश थे, लेकिन इस हादसे के बाद परिवार के सभी सपने चकनाचूर हो गए।

यह भी पढ़ें: मां-पिता गए थे भोग में, घर में नाबालिग बेटी को अकेली देखकर भगा ले गया युवक

पुलिस ने इस मामले में सुनील से संबंधित हर शख्स, दोस्त, रिश्तेदार और उसकी मंगेतर से भी पूछताछ की कि आखिर उसने आत्महत्या क्यों की, लेकिन किसी के पास इसका जवाब नहीं था। हर किसी की जुबान पर एक ही बात थी कि वो बहुत ही नेकदिल इंसान था और ऐसा कदम नहीं उठा सकता।

यह भी पढ़ें: युवक मिटाता रहा हवस महिला करती रही पहरेदारी, किसी और ने देखा तो करने लगा ब्लैकमेल

जहां सुनील का शव था, वहीं पास में एक सुसाइड नोट पुलिस को मिला। पुलिस के मुताबिक उक्त सुसाइड नोट में लिखा था कि वह अपनी मौत का जिम्मेदार खुद है, किसी और को इसके लिए परेशान न किया जाए। मृतक के पिता भोला नाथ के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें: ट्यूशन जा रही छात्रा को युवक ने जबरन बैठाया कार में और फिर घुमाता रहा इधर-उधर

ऐसे हुआ घटनाक्रम

सुनील पेशे से वकील था। एक सप्ताह बाद उसकी शादी थी, जिसके चलते वो छुट्टी लेकर घर पर ही था। शुक्रवार सुबह वो अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। करीब 12 बजे जब उसकी मां उसे उठाने के लिए अंदर गई तो देखा कि रोशनदान के सहारे सुनील का शव लटक रहा था।

यह भी पढ़ें: माता-पिता के तलाक की बेटी ने चुकाई कीमत, बाप करता था दुष्कर्म

यह देखते ही उनकी मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई और उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के सदस्य इकट्ठा हो गए। उन्होंने सुनील को रोशनदान से नीचे उतारा और सीएमसी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जब पुलिस पहुंची तो उन्होंने शव को अस्पताल की मोर्चरी में ही रख दिया, जिसे शनिवार सुबह सिविल अस्पताल मे पोस्टमार्टम के लिए लाया और बाद में शव वारिसों के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें: ट्यूशन टीचर की हरकतों से अनजान था परिवार, फिर एक दिन भगा ले गया बेटी को

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।