यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पिता ने सौतेली बेटी को दुष्कर्म के बाद बेच डाला
एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया और फिर बेच दिया। इसके बाद एक व्यक्ति ने उसकी अश्लील वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया।

जेएनएन, जालंधर। एक महिला के पति की मौत हुई तो उसने दूसरी शादी कर ली। उसकी एक 16 वर्षीय नाबालिग बेटी भी थी। वह मां व अपने सौतेले पिता के साथ रहने लगी। इसी दौरान उसके सौतेले पिता की नीयत उस पर डोल गई। वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा और फिर हवस का शिकार बनाने लगा।
नाबालिग लड़की के मुताबिक उसने इस बारे में अपनी मां को बताया तो उसने चुप रहने को कहा। इसके बाद तो उसके पिता की हिम्मत और बढ़ गई। पिता ने उसे कोट सदीक में एक व्यक्ति को ढाई लाख में उसे बेच दिया, जहां वह व्यक्ति व उसका भाई उससे दुष्कर्म करने लगा।
यह भी पढ़ें: किरायेदार की नाबालिग बेटी से महीनों तक करता रहा दुष्कर्म
लड़की के मुताबिक गत शनिवार को उक्त व्यक्ति ने उसे गांधी कैंप में एक व्यक्ति के पास भेज दिया। उसने उससे दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना दी। इसके बाद उसने वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर दिया। वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटी और अब मामले की शिकायत थाने में दी है।
